logo-image

Live: यूपी रायबरेली के NTPC में बॉयलर फटने से 18 मज़दूरों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

गृह सचिव ने बताया कि इस घटना में अब तक 18 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग झुलस गए हैं।

Updated on: 02 Nov 2017, 12:13 AM

highlights

  • उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मौजूद बिजली कंपनी एनटीपीसी का बॉयलर फटने से 18 मज़दूरों की मौत हो गई है
  • घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मौजूद बिजली कंपनी एनटीपीसी का बॉयलर फटने से 18 मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में 100 से अधिक मजूदरों के झुलसने की ख़बर है। वहीं 22 वैसे मज़दूर जो बुरी तरह झुलस गए हैं उन्हें लखनऊ अस्पताल भेज दिया गया है। 

हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Live Updates

# मरने वाले मज़दूरों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है वहीं 22 वैसे मज़दूर जो बुरी तरह झुलस गए हैं उन्हें लखनऊ अस्पताल भेज दिया गया है।  

# पीएम मोदी ने ट्विटर पर इस घटना को लेकर अपना दुख प्रकट किया है। स्थिती पर काफी क़रीब से निगरानी रखी जा रही है। मैं काफी दर्द महसूस कर रहा हूं। भगवान परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस प्रदान करें। 

# यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, '50 से ज़्यादा एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। लखनऊ के सभी बड़े अस्पतालों में पीड़ित व्यक्तियों के इलाज़ की ख़ास व्यवस्था की गई है।'

# प्रमुख सचिव गृह ने बताया बॉयलर फटने से मृत लोगों की संख्या बढ़कर हुई 16।

# NTPC प्रबंधन ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

# रायबरेली के मेडिकल ऑफ़िसर डीके सिंह ने 14 मज़दूरों के मौत की पुष्टि की है।

# श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ऊंचाहार NTPC के लिए रवाना।

# एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) ने कहा बॉयलर फटा है। वहीं NTPC डायरेक्टर ने बताया है एक पाइप जो बॉयलर में जाता है उसमें राख आ गयी थी। जिसकी वजह से प्रेशर बना और फट गया।

# गृह सचिव ने बताया कि इस घटना में अब तक 12 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

# राज्य के एडीजे (कानून एवं व्यवस्था) ने कहा, 'अभी तक 10 मजदूरों का शव मिला है। जबकि 60-70 लोगों के झुलसने की खबर है।'

# आदित्यनाथ ने मृतक मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश दिया है वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार जबकि मामूली रूप से घायल मजदूरों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

# रायबरेली के ज़िलाधिकारी ने 100 मजदूरों के घायल होने की ख़बर की पुष्टि की है।

राज्य के एडीजे (कानून एवं व्यवस्था) ने कहा, 'अभी तक स्थानीय प्रशासन ने 4 मजदूरों के मौत की पुष्टि की है। जबकि 40-50 लोगों के झुलसने की खबर है।'

ऊंचाहार के एसडीएम (सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक तीन मजदूरों के शवों को निकाला जा चुका है। माना जा रहा है हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

रायबरेली कांग्रेस के प्रेसिडेंट सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है।

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक मजदूरों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश दिया है वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार जबकि मामूली रूप से घायल मजदूरों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे।