यूपीः बस्ती में गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर, कई मजदूर मलवे में दबे
घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। पुल का करीब पचास मीटर हिस्सा गिर गया जिसके बाद वहां भागदौड़ मच गई।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया है। इस हादसे में चार से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। घटना फुटहिया तिराहे के नजदीक की बताई जा रही है जहां एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा था। इस घटना में मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका ज़ाहिर की गई है। घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। घायल मजदूरों को मलबे के नीचे से निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, फ्लाईओवर के मलबे में दबने से चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि दो के मलबे में दबे होने की आशंका है। फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित फुटहिया चौराहे की है।
और पढ़ें: वाराणसी में फिर हुआ हादसा, निर्माणाधीन फ्लाईओवर की प्लेट नीचे सड़क पर गिरी
फ्लाईओवर के किनारे लोहे का क्लैंप लगाकर शटरिंग पर कंक्रीट की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया।
इस मामले में योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और यातायात बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें- वाराणसी फ्लाईओवर हादसा : सेतु निगम के 7 इंजीनियर और ठेकेदार गिरफ्तार
घटनास्थल पर बस्ती के डीएम राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार समेत एनएचएआई के अधिकारी मौजूद हैं।
गौरतलब है कि कि वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास बीते 18 मई को एक निमार्णाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में सेतु निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर