महागठबंधन का खेल बिगाड़ सकती है आरएलडी, अकेले लड़ सकती है चुनाव, मांग रही है ज्यादा सीटें
आरएलडी को समाजवादी पार्टी ने 23 सीटें देने के लिये कहा था,लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरआलडी इससे ज्यादा सीटों की मांग कर रही है।
highlights
- सीटों को लेकर नहीं बन पा रही सहमति
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी की अच्छी पकड़
- सपा 23 सीटें देने को तैयार, लेकिन आरएलडी उससे ज्यादा मांग रही
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में बन रहे महागठबंधन में आरएलडी के शामिल होने की संभावना कम नज़र आ रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ अब भी गतिरोध बना हुआ है। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी नेताओं की शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है। अगर गुरुवार को बात नहीं बनी तो आरएलडी अकेले चुनाव में जाने की घोषणा कर सकती है।
सीटों पर सहमति नहीं बन पाने की स्थिति में तैयारी करने के लिये पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आरएलडी की शुक्रवार को लखनऊ में आपात बैठक बुलाई है।
जयंत चौधरी ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मसूद को ज़िला और महानगर अध्यक्षों की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यकर्ता और नेता अपनी तैयारी जारी रखें।
हालांकि अभी समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी के बीच सीटों के लेकर तालमेल बनाने की कोशिश जारी है। लेकिन बात नहीं बन पाने की स्थिति में जयंत चौधरी बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
पहले चरण के लिये नामांकन की भारने के सिर्फ पांच दिन रह गए हैं और पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वोटिंग होनी है। इस क्षेत्र में आरआलडी की पकड़ काफी मज़बूत मानी जाती है ऐसे में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पा रही है।
बातचीत के पहले दौर में समाजवादी पार्टी ने आरएलडी को 23 सीटें देने की बात की थी। लेकिन आरएलडी इसके लिये तैयार नहीं थी, वो कुछ सीटें और मांग रही है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी की मुज़फ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और मथुरा में अच्छी पकड़ है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए