logo-image

गायत्री प्रजापति अब भी फरार, यूपी एसटीएफ ने रेप केस में दो अन्य आरोपियों को नोएडा से किया गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी के मंत्री गायत्री प्रजापति 27 फरवरी से फरार चल रहे रेप के आरोपी और यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति अभी भी पुलि्स की गिरफ्त से बाहर हैं। यूपी एसटीएफ ने रेप केस में दो आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

Updated on: 07 Mar 2017, 11:56 AM

नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के मंत्री गायत्री प्रजापति 27 फरवरी से फरार चल रहे रेप के आरोपी और यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति अभी भी पुलि्स की गिरफ्त से बाहर हैं। यूपी एसटीएफ ने रेप केस में दो आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरप्तारी की पुष्टि यूपी के एडीजी दलजीत चौधरी ने की है। अब तक इस मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।

दोनो की गिरफ्तारी दिल्ली से लखनऊ जाने के दौरान जेवर टोल प्लाजा यमुना एक्सप्रेस-वे से हुुई है । दोनों का नाम आशीष और अशोक बताया गया है। इसके अलावा जतीसरे आरोपी का नाम चंद्रपाल है जो गायत्री प्रजापति का गनर है।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रजापति की उस अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक की मांग की थी। पुलिस उनकी तालाश कर रही है।

और पढ़ें: SC में गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई

कौन हैं गायत्री प्रजापति?
गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी किया था, लेकिन बाद में दोबारा शामिल कर लिया. इस वक्त वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी देखने को मिला जब कानपुर से अमेठी ले जाई जा रही 4000 साड़ियों की एक खेप को पुलिस ने पकड़ा. बिल पर भी गायत्री प्रजापति का नाम था। इस मामले में केस दर्ज हुआ है।

क्या है पूरा मामला?
एक महिला का आरोप है कि वह प्रजापति से लगभग तीन साल पहले मिली थी। उस समय मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया और उसकी तस्वीरें भी ले ली। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके बाद प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए रेप किया।

और पड़ें: गायत्री प्रजापति केस: गैंगरेप पीड़िता को नहीं मिली है अब तक पुलिस सुरक्षा