logo-image

एग्जिट पोल: यूपी में मोदी की हैप्पी होली, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड भी केसरिया में रंगा, पंजाब में कैप्टन बनेंगे अमरिंदर

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभिन्न चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू होंगे और इससे एक संकेत मिलेगा कि किस राज्य में किस दल को बहुमत मिलेगा और सत्ता में आएगी।

Updated on: 09 Mar 2017, 11:31 PM

नई दिल्ली:

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभिन्न चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू होंगे और इससे एक संकेत मिलेगा कि किस राज्य में किस दल को बहुमत मिलेगा और सत्ता में आएगी।

हालांकि चुनावों के नतीजे 11 मार्च को आएंगे। न्यूज़ नेशन और न्यूज़ स्टेट पर एग्जिट पोल्स के इस विश्लेषण में हम आपको बता रहे हैं।

एग्जिट पोल को वोटिंग खत्म होने के बाद ही यानि 8 मार्च को ही प्रसारित किया जाना था, लेकिन एक विधानसभा पर दोबारा मतदान 9 मार्च को संपन्न हुआ जिसके कारण ये पोल 9 मार्च को प्रसारित किये जा रहे हैं।

चुनाव नियमों के मुताबिक एग्जिट पोल का प्रसारण सभी राज्यों में सभी चरणों के चुनाव खत्म होने के दिन मतदान के आधे घंटे बाद ही हो सकता है।

तमाम एग्जिट पोल का सर्वे कराने वाली कंपनियां अक्सर किसी मीडिया संगठन के साथ मिलकर ये सर्वे कराती हैं। इससे मतदाताओं के मूड का पता चलता है और इसका विश्लेषण करके ही चुनाव परिणाम के संकेत बताए जाते हैं।

कई बार ऐसा हुआ है कि एग्जिट पोल के आंकड़े और भविष्यवाणी गलत भी साबित हुए हैं। लेकिन कई बार इसकी भविष्यवाणी सच भी साबित हुई है।

 

लाइव अपडेट्स: 

 

 
UP (403) ABP-CSDS News 24-Chankaya India TV-C Voter    TIMES NOW-MVR  India Today- Axis
BJP 164-176 285 155-167 190-210 251-279
BSP 60-72 27 135-147 57-74 28-42
SP-Congress 156-169 88 81-93 110-130 88-112
Others 2-6 3 8-20 00 6-15
Total          
           

 

 

 
Punjab (117) ABP-CSDS News 24-Chankaya India TV-C Voter  TIMES NOW-MVR  India Today- Axis
SAD+BJP 19-27 9 5-13 7 4-7
Congress 46-56 54 41-49 48 62-71
AAP 36-46 54 59-67 61 42-51
Others 0-4 0 00 00 02
Total          
           

 

 

 
Uttarakhand (70) ABP-CSDS News 24-Chankaya India TV-C Voter TIMES NOW-MVR  India Today- Axis
BJP 34-42 53 29-35 29-35 46-53
Congress 23-29 15 29-35 29-35 12-21
Others 3-9 2 2-9 2-9 2-6
Total          
           

 

 

 
Goa (40) ABP-CSDS News 24-Chankaya India TV-C Voter TIMES NOW-MVR  India Today- Axis
BJP 16-22 000 15-21 000 18-22
Congress 00 00 12-18 00 9-13
AAP 00 00 0-4 00 0-2
Total          
           

 

 
Manipur (60) ABP-CSDS News 24-Chankaya India TV-C Voter TIMES NOW-MVR  India Today- Axis
BJP 000 000 25-31 00 16-22
Congress 00 00 17-27 00 30-36
others 00 00 9-15 00 6-11
Total          
           

 

Higlights:

#इंडिया टीवी के अनुसार  मणिपुर में बीजेपी बहुमत की ओर

# TIMES NOW-MVR के अनुसार बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 190-210 सीट मिलने का अनुमान, कांग्रेस-सपा गठबंधन को 110-130 सीटें मिल सकती है।