गो एयर (GoAir) का फेस्टिव ऑफर (Festive Offer), सिर्फ 1,296 रुपये में करें हवाई सफर
Festive Offer: गो एयर का दिवाली ऑफर (Diwali Offer) 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. कंपनी के इस ऑफर के लिए आज यानि 17 अक्टूबर को 3 बजे तक बुकिंग की जा सकती है.
दिल्ली:
फेस्टिव ऑफर (Festive Offer): बजट एयरलाइन गो एयर (GoAir) ने त्यौहारी सीजन (Festive Season) को देखते हुए हवाई यात्रियों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है. दरअसल, गो एयर ने यात्रियों के लिए दिवाली ऑफर (Diwali Offer) का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी ने सुपर सेवर डील की शुरुआत की है. यात्री न्यूनतम 1,296 रुपये फ्लाइट की टिकट बुक करा सकते हैं. गो एयर का दिवाली ऑफर 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका है. कंपनी के इस ऑफर के लिए आज यानि 17 अक्टूबर को 3 बजे तक बुकिंग की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: इस दिन होगी बैंकों में हड़ताल (Bank Strike), देखकर जाएं नहीं तो हो जाएंगे परेशान
सिर्फ 1,296 रुपये में बुक करें टिकट
यात्री 1,296 रुपये में फ्लाइट्स बुक करा सकते हैं. बुक की गई टिकट्स में सभी टैक्स शामिल हैं. यह ऑफर गो एयर के सभी रूट्स पर लागू है. बता दें कि गोएयर 33 जगहों के लिए उड़ा सेवाएं संचालित करती है. इस ऑफर के तहत यात्री 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच यात्रा कर सकेंगे. मौजूदा समय में गोएयर 325 से अधिक रोजाना उड़ान सेवाएं संचालित कर रही है.
कहां से | कहां | किराया (रुपये में) |
Jammu | Srinagar | 1,296 |
Aizawl | Guwahati | 3,324 |
Ahmedabad | Bengaluru | 3,799 |
Ahmedabad | Mumbai | 1,507 |
Ahmedabad | Kolkata | 4,558 |
Ahmedabad | Delhi | 2,708 |
Bengaluru | Kannur | 1,690 |
Bengaluru | Goa | 1,522 |
Bengaluru | Phuket | 8,815 |
Bengaluru | Hyderabad | 2,131 |
Bengaluru | Ranchi | 8,437 |
Bengaluru | Pune | 1,656 |
Mumbai | Ahmedabad | 1,743 |
Mumbai | Bangkok | 6,818 |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर