'वीरे दी वेडिंग' एक्टर सुमित व्यास ने गर्लफ्रेंड एकता कौल संग रचाई सगाई, अंगूठी का साइज पड़ा छोटा
'वीरे दी वेडिंग' में सुमित को भले ही करीना के साथ शादी करने में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो मगर उनकी गर्लफ्रेंड एकता कौल ने शादी के लिए तुरंत ही हामी भर दी।
मुंबई:
'वीरे दी वेडिंग' में करीना के संग शादी रचाने वाले टीवी एक्टर सुमित व्यास को निजी जिंदगी में उनकी दुल्हनियां ने फटाक से हां कर दी। हालांकि बस उनसे एक गलती हो गई।
जी हां, 'वीरे दी वेडिंग' में सुमित को भले ही करीना के साथ शादी करने में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो मगर उनकी गर्लफ्रेंड एकता कौल ने शादी के लिए तुरंत ही हामी भर दी। खुद सुमित को इस बात का भरोसा नहीं हो रहा था। पर सुमित गलती से अपनी सगाई की अंगूठी का साइज ठीक नहीं ले गए थे।
Unbeatable filter #happyfilter #nofilter ❤️ 🤞🏻
A post shared by Sumeet Vyas (@sumeetvyas) on Jul 26, 2018 at 7:39am PDT
हालांकि एकता ने इस बात का बुरा नहीं माना। सुमित ने अपनी सगाई के बारे में बात करते हुए कहा, 'एकता बहुत अच्छी इंसान है, कुछ दिन पहले मैंने शादी और तुंरत ही अंगूठी पहनाने का फैसला किया था, ताकि वह अपना विचार ना बदल दें। मैं खुश हूं कि उन्हें अच्छा लगा और उन्होंने हां कह दिया। पर सगाई की अंगूठी का साइज मैंने गलत ले लिया था, जैसी मुझ जैसे लड़के से उम्मीद की जा सकती है।'
इसे भी पढ़ें: तलाक के 6 महीने बाद रघु राम ने अपनी गर्लफ्रेंड संग की सगाई, देखें फोटो
एकता ने भी इस खुश खबरी को लेकर बहुत उत्साहित है। उन्होंने बताया कि सुमित ने पहले उनके घरवालों से जम्मू में जाकर मुलाकात कर उनका हाथ मांगा था। एकता ने कहा ' अच्छा लगता है जिस आदमी से आप प्यार करते हो, उससे शादी हो, मगर जब आप अपने क्रश के साथ शादी करते हो इसे अचीवमेंट कहते है। मैं खुश हूं कि मेरी शादी सुमित के साथ हो रही है। '
सुमित और एकता ने अपने दोस्तों और परिवार वालों को 15 सितंबर शादी में शामिल होने का न्योजा भेज दिया है।
बता दें कि यह सुमित की दूसरी शादी होगी। सुमित ने हाल ही में अपनी पहली पत्नी शिवानी टैंकसाले से तलाक लिया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें