एकता कपूर ने 'नागिन 3' का फर्स्ट लुक किया जारी, करिश्मा तन्ना का दिखा हॉट अंदाज
टीवी का सबसे मशहूर शो 'नागिन' का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। एकता कपूर ने 'नागिन 3' में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के किरदार का खुलासा किया।
नई दिल्ली:
टीवी का सबसे मशहूर शो 'नागिन' का तीसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के टीजर को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है लेकिन हाल ही में एकता कपूर ने 'नागिन 3' में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के किरदार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीरियल में करिश्मा 'नागिन' का किरदार निभा रही हैं। एकता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शो में अभिनेत्री का स्वागत किया।
एकता ने ट्वीट किया, 'यह रही पहली नागिन। करिश्मा तन्ना, 'नागिन 3' में स्वागत। जल्द आ रहा है कलर्स पर।'
Here comes the first NAAGIN ! @karishmaktanna welcome to NAAGIN 3! Coming soon on @colorstv @rajcheerfull pic.twitter.com/wAQcbyMw48
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) April 9, 2018
कहा जा रहा है कि 'नागिन 3' में तीन नागिनें होंगी। दो अन्य नागिनों का किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
बता दें कि एकता कपूर का यह शो साल 2015 से टीवी के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। सीरियल के पहले और दूसरे सीजन में नागिन का किरदार मौनी राय ने निभाया था।
मौनी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म में नजर आएंगी। वहीं, करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही 'ब्रह्मास्त्र' में मौनी बॉलीवुड के जाने-माने सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।
रिपोर्ट्स की माने तो सीरियल में मौनी रॉय की जगह सीरियल 'कुबूल' है फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति लेंगी। इसमें अनीता हसनंदानी की भी नजर आने की चर्चा बनी हुई है।
और पढ़ें: निर्माता रसेल सिमंस पर लगा रियलिटी टीवी स्टार से यौन उत्पीड़न का आरोप
(इनपुट आईएएनएस से)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी