logo-image

सुनील ग्रोवर के शो 'दन दना दन' का प्रोमो रिलीज, ऐसे हंसा रही हैं शिल्पा शिंदे

इस शो में सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे के अलावा सुगंधा मिश्रा, अली असगर और टीवी एक्टर सुयश राय भी नजर आएंगे। वहीं क्रिकेट जगत से वीरेंद्र सहवाग और कपिल देव के भी होने की खबर है।

Updated on: 06 Apr 2018, 06:48 PM

मुंबई:

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के नए शो 'जियो दन दना दन' का प्रोमो रिलीज हो चुका है। क्रिकेट पर आधारित इस वेब सीरीज में वह 'प्रोफेसर LBW' बनकर आए हैं। उनकी वाइफ का रोल टीवी के पॉपुलर शो 'भाभी जी घर पर हैं' की शिल्पा शिंदे निभा रही हैं। यह शो 7 अप्रैल से IPL के साथ शुरू होगा।

शो के प्रोमो में सुनील मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों के साथ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के साथ फिर काम करने को तैयार सुनील ग्रोवर! दिया ये बयान

इस शो में सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे के अलावा सुगंधा मिश्रा, अली असगर और टीवी एक्टर सुयश राय भी नजर आएंगे। वहीं क्रिकेट जगत से वीरेंद्र सहवाग और कपिल देव के भी होने की खबर है।

सुनील और शिल्पा का यह शो कपिल शर्मा के शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को कड़ी टक्कर दे सकता है। बता दें कि 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की मशहूर जोड़ी एक विमान में विवाद के बाद से अलग हो गई। इसके बाद से दोनों कभी साथ आएंगे या नहीं, इसको लेकर कई बातें कही जाती रही हैं।

ये भी पढ़ें: आपके चलने फिरने और बैठने का गलत तरीका दे सकता है कमर दर्द