logo-image

सुनील ग्रोवर का नया इंस्टाग्राम पोस्ट, क्या फिर कपिल शर्मा पर ली चुटकी?

सिडनी से वापस लौटते समय विमान में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई हुई थी।

Updated on: 17 Apr 2017, 11:42 AM

नई दिल्ली:

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद को करीब एक महीने से भी ज्यादा वक्त हो चुका है। इस घटना के बाद डॉ मशहूर गुलाटी सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो शेयर की है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह मीडिया को निशाना बना रहे हैं।

सुनील ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह किसी वॉशरूम या मेकअप रूम जैसी जगह पर नज़र आ रहे हैं। इस जगह पर कई सारे शीशे (मिरर) लगे हुए हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'इस तस्वीर के लिए कोई कैप्शन नहीं दूंगा, जो मतलब निकालना है, निकाल लो।'

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के बाद अली असगर और चंदन प्रभाकर को भी किया ट्विटर पर अनफॉलो

 

No caption for this picture this time. Take out the meaning you want.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on Apr 15, 2017 at 2:57am PDT

मीडिया पर साधा निशाना

माना जा रहा है कि सुनील ने इस तस्वीर के जरिए मीडिया को टार्गेट किया है। गौरतलब है कि पिछली बार उन्होंने अपने जूते के साथ फोटो शेयर की थी। उस वक्त कहा गया कि इसके जरिए वह कपिल शर्मा को जवाब देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: मैच की कमेंट्री करते हुए सुनील ग्रोवर ने सनी लियोनी के साथ किया बेबी डॉल गाने पर डांस

कपिल के साथ हुआ था विवाद

बता दें कि सिडनी से वापस लौटते समय विमान में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई हुई थी। खबरों की मानें तो कपिल ने नशे की हालत में सुनील पर जूता फेंका था और टीम के अन्य सदस्यों को भी बुरा-भला कहा था। हालांकि, कपिल ने बाद में ट्विटर पर सुनील से माफी भी मांगी थी और इसे घरेलु मामला बताया था।

रिंकू भाई-मशहूर गुलाटी बनें सुनील

इस घटना के बाद सुनील ग्रोवर ने शो की शूटिंग करने से इनकार कर दिया था। ग्रोवर के समर्थन में अली असगर और चंदन प्रभाकर ने भी शो का बहिष्कार कर दिया। मुख्य कलाकारों के चले जाने के बाद शो पर काफी बुरा असर पड़ा और टीआरपी भी कम हो गई है। वहीं सुनील ने हाल ही में दिल्ली में एक लाइव शो किया और इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में डॉक्टर मशहूर गुलाटी-रिंकू भाभी के रूप में परफॉर्म किया।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)