logo-image

विदेश में लाइव शो करने पहुंचे सुनील ग्रोवर ने शेयर की वीडियो और तस्वीरें

सुनील इन दिनों लाइव शो के लिए चेक रिपब्लिक के शहर प्राग में हैं। प्राग में लाइव शो करने पहुंचे सुनील ग्रोवर वहां से लगातार तस्वीरें अैर वीडियो शेयर कर रहे है।

Updated on: 08 Jun 2017, 12:26 PM

नई दिल्ली:

फ्लाइट में हुए विवाद के बाद से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को लेकर तमाम चर्चाएं हुई। पुराने कलाकारों के शो छोड़ने के बाद शो की गिरती टीआरपी के कारण शो बंद होने तक की खबरें सामने आई। शो को अलविदा कहने के बाद सुनील ग्रोवर ने कई हिट लाइव शो किये। इस विवाद के बाद भी सुनील ग्रोवर की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई और उनके चमकते सितारे बुलंदी पर है।

सुनील इन दिनों लाइव शो के लिए चेक रिपब्लिक के शहर प्राग में हैं। वहां से उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा है कि 'खुश रह तू सदा।'

प्राग में लाइव शो करने पहुंचे सुनील ग्रोवर वहां से लगातार तस्वीरें अैर वीडियो शेयर कर रहे है।

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on Jun 5, 2017 at 2:21pm PDT

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on Jun 5, 2017 at 2:41pm PDT

और पढ़ें: 'नच बलिए' के सेट पर 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन, सलमान खान ने सोनाक्षी के साथ किया डांस

हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फिर सुनील ग्रोवर को शो में वापसी करने का इशारा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से बात करते वक्त सुनील की वापसी पर जवाब दिया है।

एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनसे पूछा कि वह शो में सुनील ग्रोवर को कब वापस ला रहे हैं। इस पर कपिल ने जवाब में लिखा, 'जब भी उनका दिल करे... मैं कई बार उनसे शो में वापसी के लिए कह चुका हूं।'

विवाद के बाद छोड़ दिया था शो

बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। इसके बाद सुनील ग्रोवर समेत अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो छोड़ दिया। खबरों की मानें तो सुनील जल्द ही अपना नया शो ला सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें: अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' का मजेदार पोस्टर हुआ आउट