'भाबीजी घर पर है' शो को लगा एक और झटका, गोरी मेम ने भी छोड़ा साथ
ख़बरों के मुताबिक शो की गोरी मेम यानि सौम्य टंडन ने भी शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है। एक ही किरदार निभाने की वजह से सौम्या बोर हो गई है और वह कुछ नया आजमाना चाहती है।
नई दिल्ली:
टीवी जगत में एक के बाद एक शुरू हो रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है। एंड टीवी का पॉपुलर शो 'भाबीजी घर पर है' में हो रहे विवाद बड़ते जा रहे है। पहले शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही शिल्पा शिंदे ने शो को छोड़ दिया था। कुछ समय पहले शिल्पा ने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। शो 'भाबीजी घर पर है' को एक और झटका लगा है।
ख़बरों के मुताबिक शो की 'गोरी मेम' यानि सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है। लंबे समय से एक ही किरदार निभाने की वजह से सौम्य टंडन ने शो को अलविदा कहने का मन बना लिया है। अनीता भाभी के किरदार से सौम्या बोर हो चुकी है और अब कुछ नया आजमाना चाहती है।
सूत्रों की मानें तो सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और वो दोबारा अपना कॉन्ट्रैक्ट नहीं बनवा रही हैं। सौम्या अब इस किरदार में ऊब चुकी हैं और वो अपने लिए कुछ नए रोल तलाश रही हैं।
और पढ़ें: राम गोपाल वर्मा ने मशहूर अभिनेत्री श्री देवी को बताया 'चमत्कार'
शो में अनीता का किरदार निभा रही सौम्या ने 'जब वी मेट' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे शो की एंकरिंग कर चुकी है। अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने सौम्य टंडन पर उनकी मदद न करने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें: रिलायंस जियो के यूजर्स IPL का लाइव प्रसारण फ्री में देख सकेंगे, यह है तरीका
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां