Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे की मां ने कही ऐसी बात कि घरवालों के निकले आंसू
अगले एपिसोड में प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल भी उनसे मिलने आ सकती हैं। वहीं हितेन तेजवानी के घर से उनकी पत्नी गौरी प्रधान उनका हौंसला बढ़ाने आ सकती हैं।
मुंबई:
'बिग बॉस सीजन 11' के घर में कई बार इतनी लड़ाईयां हो जाती हैं कि घरवालों का गुस्सा आंसू के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि एक कंटेस्टेंट को रोता देख दूसरा भी इमोशनल हो गया।
दरअसल बिग बॉस के गुरुवार रात के एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने आएंगे। बिग बॉस ने टास्क दिया है कि उनके 'फ्रीज' कहने पर सभी जिस हालत में हैं, वैसे ही रहेंगे। इसके बाद घर में कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री होती है।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे बन सकती हैं शो की विनर, सलमान खान इन कारणों से करते हैं तारीफ
जब शिल्पा शिंदे की मां घर में आती हैं तो वह कहती हैं कि तुम बहुत अच्छा खेल रही हो। वहीं अन्य घरवालों को कहती हैं कि आपने शिल्पा को मां का दर्जा दिया है। ऐसे में उनके साथ बुरा व्यवहार ना करें। सभी पुतले की तरह तो खड़े रहते हैं, लेकिन इस बात पर सभी के आंसू आ जाते हैं। शिल्पा की मां जब उन्हें दुलारती हैं तो यह देखकर आप भी खुद को रोने से रोक नहीं पाएंगे।
Shilpa Shinde's mother visits the #BB11 house & she has some wise words for all the housemates! Tune in tomorrow to watch what she has to say! #BBSneakPeek pic.twitter.com/4pkvAeEYEG
— COLORS (@ColorsTV) December 6, 2017
वहीं पुनीश के पिता जब घर पर आते हैं तो आकाश और शिल्पा अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। वह पुनीश को बताते हैं कि आकाश अच्छा दोस्त है और शिल्पा बहुत साफ दिल की हैं।
The housemates get the Statue Task! Puneesh Sharma gets emotional as his father enters the #BB11 house to meet him! Tune in tomorrow to watch! #BBSneakPeek pic.twitter.com/V98w4J9d1J
— COLORS (@ColorsTV) December 6, 2017
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले एपिसोड में प्रियांक शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल भी उनसे मिलने आ सकती हैं। वहीं हितेन तेजवानी के घर से उनकी पत्नी गौरी प्रधान उनका हौसला बढ़ाने आ सकती हैं।
खबरों की मानें तो हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने शो में आने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उनकी जगह हिना के माता-पिता घर में आ सकते हैं। यह जानने के लिए बिग बॉस के अगले एपिसोड का करना होगा इंतजार..।
ये भी पढ़ें: विराट से शादी की खबर पर अनुष्का के प्रवक्ता ने किया खुलासा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए