Bigg Boss 11: अब 10:30 बजे नहीं आएगा शो, पुनीश-बंदगी हैं इसकी वजह?
घर में हो रहे लड़ाई-झगड़े को देखने में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं तो वहीं पुनीश और बंदगी का रोमांस शो की टीआरपी बढ़ा रहा है।
मुंबई:
'बिग बॉस' का 11वां सीजन सुर्खियो में है। घर में हो रहे लड़ाई-झगड़े को देखने में लोग दिलचस्पी ले रहे हैं तो वहीं पुनीश और बंदगी का रोमांस शो की टीआरपी बढ़ा रहा है।
खबरों की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स शो की टाइमिंग बदलना चाहते हैं। पहले यह 10:30 पर आता था, लेकिन अब 11 बजे दिखाने की गॉसिप आ रही है। इसकी वजह पुनीश और बंदगी का रोमांस ही है। जी हां, सलमान खान की हिदायत के बाद भी दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज रहते हैं।
लेकिन अगर आपने ध्यान दिया है तो पिछले 2 दिनों से इनका रोमांस बिल्कुल नजर नहीं आ रहा है। अब या तो इनके ऊपर सलमान की डांट का असर हुआ है या फिर उनके सीन एडिट किए जा रहे हैं।
वैसे बिग बॉस में पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, इसके पहले भी कई कपल अफेयर और रोमांस कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: हिना खान ने फिर लगाई आग, अर्शी और प्रियांक में खूब हुई लड़ाई
'बिग बॉस सीजन 9' के विजेता रहे प्रिंस और कंटेस्टेंट युविका का रोमांस भी सुर्खियो में था। हालांकि युविका के बेघर होने के बाद प्रिंस नोरा फतेही के करीब आ गए थे।
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल बिग बॉस सीजन 8 का हिस्सा रह चुके हैं। यह रिश्ता घर से बाहर आने के बाद सगाई में बदला, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।
'बिग बॉस सीजन 7' का हिस्सा रह चुके गौहर और कुशाल की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। पूरे सीजन दोनों साथ में थे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद अब दोनों अलग हो चुके हैं।
'बिग बॉस 4' में वीना और अश्मित एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए थे। हालांकि, दोनों ने कभी प्यार का इजहार नहीं किया था।
'बिग बॉस सीजन 8' में गौतम गुलाटी और डिआंड्रा के अफेयर की खबर चर्चा में रही थी। दोनों एडल्ट कंटेट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्हें किस करते हुए भी देखा गया था।
'बिग बॉस के 7वें' सीजन में एक और जोड़ी काफी करीब नजर आई थी। तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की नजदीकियां सुर्खियो में थी, लेकिन शो से बाहर उनका रिश्ता टिक नहीं सका।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर