Indion Idol 10 की इस कंटेस्टेंट की खुली किस्मत, सलीम-सुलेमान ने दिया गाने का ऑफर
यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगने पर संगीतकार अनु मलिक के शो से हटने के बाद दोनों भाई निर्णायक मंडल में शामिल हुए हैं।
मुंबई:
दिग्गज संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने 'इंडियन आयडल' की एक प्रतिभागी रेनू नागर को एक गाना गाने का प्रस्ताव दिया है। मूल रूप से राजस्थान की रेनू गायन पर आधारित रिएलिटी शो 'इंडियन आयडल 10' के शीर्ष आठ प्रतिभागियों में शामिल हैं।
सलीम ने कहा, 'रेनू की आवाज अविश्वसनीय है, जो वास्तव में प्रभावशाली है और सभी संगीत निर्देशक हमेशा ऐसी ही अद्वितीय आवाज की तलाश में रहते हैं। आपकी नई और अलग आवाज है और हमें आपके लिए एक गीत लिखने में खुशी मिलेगी।'
ये भी पढ़ें: Indion Idol 10 की इस कंटेस्टेंट की खुली किस्मत, सलीम-सुलेमान ने दिया गाने का ऑफर
उन्होंने कहा, 'आप अपनी आवाज को जितना ज्यादा प्यार और शक्ति दोगे, आप उतना ही बेहतर करोगे। हमें खुशी होगी अगर आप हमारे लिए एक गाना गाएं।'
शो में सलीम और सुलेमान मेहमान जज हैं। शो के जज गायिका नेहा कक्कड़ और गायक-संगीतकार विशाल ददलानी हैं। इसका एपिसोड का प्रसारण सोनी चैनल पर इस सप्ताहांत में होगा।
यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगने पर संगीतकार अनु मलिक के शो से हटने के बाद दोनों भाई निर्णायक मंडल में शामिल हुए हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय