logo-image

रोडीज फेम रघुराम गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे, 5 महीने पहले ही पहली पत्नी को दिया था तलाक

टीवी के जाने-माने एक्टर रघुराम ने कुछ दिनों पहले ही कैनेडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो के साथ विदेश में सगाई की थी। अब उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह इसी साल दिसंबर महीने में अपनी मंगेतर से शादी करेंगे।

Updated on: 22 Nov 2018, 11:37 PM

मुंबई:

टीवी के जाने-माने एक्टर रघुराम ने कुछ दिनों पहले ही कैनेडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो के साथ विदेश में सगाई की थी। अब उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह इसी साल दिसंबर महीने में अपनी मंगेतर से शादी करेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी-सी फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

रघुराम ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी शक्ल के कार्टून बने हुए हैं। दोनों ने दुल्हा और दुल्हन की ड्रेस पहनी हुई है।

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फैमिली फोटो से गायब हैं दीपिका पादुकोण, आखिर क्या है वजह?

रघु ने कैप्शन में लिखा है, 'दिसंबर 2018'। इससे यह साफ जाहिर होता है कि वह दिसंबर महीने में ही गर्लफ्रेंड संग सात फेरे लेंगे।

View this post on Instagram

December 2018 💖🥂

A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on

जानकारी के अनुसार, रघुराम और नताली की पहली मुलाकात साल 2016 में हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अगस्त 2018 में दोनों ने विदेश में सगाई कर ली।

बता दें कि सगाई करने से महज 5 महीने पहले ही रघुराम ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था।