logo-image

'बेहद' एक्टर पीयूष सहदेव को मिली जमानत, बलात्कार के आरोप में थे बंद

बलात्कार के आरोप में जेल में बंद 'देवों के देव महादेव' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई है।

Updated on: 01 Jan 2018, 10:05 AM

मुंबई:

बलात्कार के आरोप में जेल में बंद 'देवों के देव महादेव' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई है। उन्होंने नया साल अपने परिवार वालों के साथ मनाया।

'सपने सुहाने लड़कपन के' की एक ऐक्ट्रेस के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता पीयूष पर लगे आरोप मेडिकल रिपोर्ट से साबित हो चुके हैं। ऐसे में वर्सोवा पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया था।

पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह मुंबई के आर्थर रोड स्थित जेल में बंद थे।

पीयूष हाल ही में सोनी टीवी के फेमस शो बेहद में 'समय' का किरदार निभाते नजर आए थे।

कुछ दिन पहले भी पीयूष सुर्खियों का हिस्सा बने थे, जब उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने की जानकारी दी थी। पीयूष सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में हर्षाली मल्होत्रा की मां का रोल निभा चुकी मेहर विज के भाई हैं।

इसे भी पढ़ें:  PICS: जहीर खान ने सागरिका घाटके के साथ रचाई शादी