'पहरेदार..' के निर्माताओं की 'रिश्ता लिखेंगे..' के साथ हुई वापसी
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' का प्रसारण मंगलवार से शुरू हो गया है। इसमें जतिन लालवानी, गिरीश सचदेव और सिद्धार्थ शिवपुरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
मुंबई:
विवादास्पद टेलीविजन धारावाहिक 'पहरेदार पिया की' के निर्माता नए धारावाहिक 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' के साथ 'सही ट्रैक' पर वापसी कर रहे हैं। यह उन्हीं कलाकारों के साथ एक नई कहानी है।
शो के खिलाफ ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्पलेंट्स काउंसिल में शिकायतों के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 'पहरेदार पिया की' का प्रसारण बंद कर दिया गया था। इसकी कहानी 18 वर्षीय लड़की की 9 साल के लड़के के साथ विवाह के इर्द-गिर्द घूमती थी। माना जाता है कि यह निर्णय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दबाव में लिया गया था।
ये भी पढ़ें: गूगल ने 'कथक क्वीन' सितारा देवी के जन्मदिन पर बनाया खास डूडल
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' के सेट से शशि सुमीत प्रोडक्शंस के संस्थापक और निदेशक सुमीत मित्तल ने कहा, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि उस कहानी में कुछ भी गलत था। कभी-कभी आप पहले से कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकते। निर्माता के रूप में हमारा काम यह पहचानना है कि दर्शकों को यह पसंद आ रहा है या नहीं, क्या यह कुछ अच्छा संदेश देगा? हमने पाया था कि, 'पहरेदार पिया की' एकदम सही था।'
सुमीत मित्तल ने आगे कहा, 'लेकिन, सोशल मीडिया पर उन लोगों द्वारा फैलाई अफवाहों या गपशप की वजह से कहीं न कहीं यह पटरी से उतर गया, जिन्होंने इस शो को कभी नहीं देखा ही नहीं। तथ्य यह है कि हम दोबारा उन्हीं कलाकारों के साथ वापसी कर रहे हैं, लेकिन यह नई कहानी होगी।'
'रिश्ता लिखेंगे हम नया' का प्रसारण मंगलवार से शुरू हो गया है। इसमें जतिन लालवानी, गिरीश सचदेव और सिद्धार्थ शिवपुरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें: मुश्किल में 'पद्मावती', डिस्ट्रीब्यूटर्स ने राजस्थान में फिल्म रिलीज करने से किया इंकार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए