'घंटी बजाओ' विवाद: ट्विंकल खन्ना के यू-टर्न पर मल्लिका दुआ ने दिया ये जवाब
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की पूर्व कॉमेडियन जज मल्लिका दुआ पर टिपण्णी करने के बाद शुरू हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी।
नई दिल्ली:
'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की पूर्व कॉमेडियन जज मल्लिका दुआ पर टिपण्णी करने के बाद शुरू हुए विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी। इस विवाद में अभिनेत्री से लेखिका बनी ट्विंकल खन्ना ने कुछ दिन पहले यू-टर्न लिया।
ट्विंकल खन्ना की माफ़ी का मल्लिका दुआ ने जवाब दिया है। मल्लिका दुआ ने लिखा, 'मां-बाप के बारे में यही बात है। वह अपने बच्चों के लिए काफी प्रोटेक्टिव होते है और उन्हें अपने बच्चों के बचाव के लिए आना पड़ता है।
That’s the thing about parents. They are protective of their children whether they are 5 or whether they are 28 ☝🏻
— Mallika Dua (@MallikaDua) November 3, 2017
और पढ़ें: Bigg Boss 11: 'भांगओवर' होने के बाद सपना चौधरी को किसने दी लव बाइट ?
इस घंटी बजाओ विवाद में कॉमेडियन मल्लिका दुआ के पत्रकार पिता विनोद दुआ भी कूद पड़े थे। अक्षय को खरी-खरी सुनते हुए उन्होंने अपने ट्वीट में ट्विंकल को शर्मिंदा पत्नी कहा था।
इस विवाद में मल्लिका दुआ ने अक्षय कुमार की पांच साल की बेटी नितारा को भी घसीट लिया था।
ये है पूरा मामला
दरअसल अक्षय कुमार मल्लिका से कहते हैं, 'मल्लिका जी.. आप बेल बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।' इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए विनोद दुआ ने इस बात पर ही आपत्ति जताई है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, विनोद दुआ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'अपनी को-वर्कर मल्लिका दुआ से अक्षय कहते हैं कि आप बेल बजाओ, मैं आपको बजाता हूं... ये उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और भाषा है? स्टार प्लस चैनल जाग जाओ..।'
बता दें कि मल्लिका जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ की बेटी हैं। इसके पहले वह AIB के कई वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।
इस वजह से चर्चा में थीं मल्लिका
हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने एक #MeToo अभियान शुरू किया था, जिसके तहत दुनियाभर की महिलाएं यौन शोषण की घटनाओं का खुलासा कर रही हैं। ऐसे में फेमस कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी अपने साथ हुई एक घटना का जिक्र किया, जिसकी वजह से वह चर्चा में थी।
और पढ़ें: श्रीदेवी की 'मि. इंडिया 2' या 'सैराट' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह