logo-image

खतरों के खिलाडी 8: खतरनाक स्टंट्स करती नजर आईं टीवी की बहुएं

रोमांच से भरपूर इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स के एक्शन्स और स्टंट्स को देख कर आपकी सांसे थम जाएंगी। स्पेन के खूबसूरत लोकेशंस पर शो की शूटिंग जारी है।

Updated on: 23 Jul 2017, 02:25 PM

नई दिल्ली:

टीवी चैनल कलर्स के बेहद लोकप्रिय शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में आपको इस बार टीवी की बहुएं खतरे से खेलती हुई एक्शन दिखाती नजर आएंगी। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-8' 22 जुलाई से शुरू हो गया है। इस बार भी शो को मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं।

रोमांच से भरपूर इस शो में 12 कंटेस्टेंट्स के एक्शन्स और स्टंट्स को देख कर आपकी सांसे थम जाएंगी। स्पेन के खूबसूरत लोकेशंस पर शो की शूटिंग जारी है।

इस बार के कंटेस्टेंट्स में टीवी कलाकार से लेकर पहलवान गीता फोगट भी शामिल है। शो में 'जमाई राजा' शो के कलाकार निया शर्मा और रवि दुबे, 'बिग बॉस' के विनर रहे मनवीर गुर्जर, वीजे शिबानी दांडेकर, अक्षरा के नाम से मशहूर हिना खान, शांतनु माहेश्वरी, 'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत अपने स्टंट्स हैरान करते नजर आएंगे।

शो से पहले कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने अनुभव शेयर किये। शो के एक पोस्टर में रोहित शेट्टी जंजीर में बंधे बाघ के साथ नजर आ रहे है।

मीडिया गलियारों में ऐसी चर्चा है की टीवी कलाकार हिना खान खतरों के खिलाडी-8 की विनर बन चुकी हैं। लेकिन हिना ने ऐसी किसी भी बात से इंकार किया है और कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वो बहुत खुश होंगी।

और पढ़े: NASA पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, 'चंदा मामा दूर के' से पूरा करेंगे मां का सपना