logo-image

कपिल शर्मा ने गालियों के Tweets को बताया हैकर का काम, यूजर्स से मिला ये जवाब

कपिल फिर से 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ टीवी पर लौटे हैं तो दर्शकों को उनका शो कुछ खास पसंद नहीं आया। अब कपिल विवादित ट्वीट्स कर फिर चर्चा में हैं।

Updated on: 07 Apr 2018, 12:16 AM

मुंबई:

कॉमेडियन कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल पर अचानक गालियों से भरे कई ट्वीट्स देखे गए। पहले तो उन्होंने सलमान खान की सजा के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। फिर सिस्टम को जमकर कोसा। इसके बाद मीडिया के लिए भी भद्दी गालियां लिखी। इन ट्वीट्स के चंद मिनट बाद ही कपिल ने लिखा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया था। फिर ये ट्वीट भी उन्होंने डिलीट कर दिया। अब फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह सब क्या हो रहा है!

कपिल ने भले ही कह दिया हो कि उनके ट्विटर हैंडल को हैक किया गया, लेकिन यूजर्स यह मानने को तैयार नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी जल्दी अकाउंट हैक होकर सही भी हो गया! रहने दो कपिल भाई... मन की भड़ास निकाल ली।'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'भाई! इंटरनेट की दुनिया में लोगों को बेवकूफ बनाना इतना आसान नहीं है।'

ये भी पढ़ें: 'गुत्थी' और 'डॉ. गुलाटी' के बाद अब 'प्रोफेसर LBW' बने सुनील ग्रोवर!

कपिल शर्मा के ट्वीट्स
कपिल शर्मा के ट्वीट्स

पिछले कुछ समय से कपिल के साथ कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। पहले उनका टीवी शो बंद हो गया। फिर उनकी फिल्में फ्लॉप हुईं। अब वह फिर से 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ टीवी पर लौटे हैं तो दर्शकों को उनका शो कुछ खास पसंद नहीं आया। अब कपिल विवादित ट्वीट्स कर फिर चर्चा में हैं।