सुनील ग्रोवर पर भड़के कपिल शर्मा, बंद करो अफवाह फैलाना, 100 बार किया था फोन
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच एक बार फिर ट्विटर वार शुरू हो गई है।
मुंबई:
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच एक बार फिर ट्विटर वार शुरू हो गई है।
हाल ही में कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के लिए सुनील ग्रोवर को अप्रोच को लेकर दोनों कॉमेडियन फिर से ट्विटर पर एक दूसरे के साथ भिड़ गए हैं।
दरअसल कहा जा रहा था 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' में दोनों कॉमेडियन साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन एक फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा था, 'भाई आप जैसे कुछ और लोग भी मुझसे यही सवाल पूछते हैं। लेकिन मुझे इस शो से कोई कॉल नहीं आया। मेरा फोन नंबर भी वही है। इंतजार कर के अब मैंने कुछ और साइन कर लिया कल। आप लोगों की दुआओं से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं। जल्दी आपके सामने आता हूं।'
सुनील का यह ट्वीट कपिल को बिल्कुल रास नहीं आया। उन्होंने भी इसका जवाब देते हुए लिखा, 'पाजी, मैंने 100 बार से ज्यादा बार फोन किया और दो बार आपके घर मिलने आया..हर बार आप शो और काम के चलते बाहर थे.. प्लीज इस तरह की अफवाह ना फैलाएं कि मैंने आपको फोन नहीं किया।'
Paji I called u more then 100 times n came to ur house to meet u twice .. every time u were out for some show n all .. pls don’t spread rumors that I didn’t call u.
— KAPIL (@KapilSharmaK9) March 17, 2018
कपिल ने यह भी लिख दिया है कि अब वह ट्विटर पर ही बात करेंगे। बहुत हो चुका है। फिलहाल कपिल के इस ट्वीट का सुनील ग्रोवर ने कोई जवाब नहीं दिया।
Ab saari baat Twitter pe hogi.. nothing personal .. bahut ho gya
— KAPIL (@KapilSharmaK9) March 17, 2018
बता दे कि 'कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा' में इन दोनों की जोड़ी को दर्शको ने बहुत पंसद किया है। हालांकि उनके आपसी झगड़े और इय ट्विटर वार के बाद अब दोनों के वापस आने की संभावनाएं कम ही लगती है।
इसे भी पढ़ें: नेहा धूपिया के पापा को लगता था तीन महीने में वापस घर आएगी, बनाना चाहते थे आईएएस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य