कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ हुई लड़ाई पर दी सफाई
अभिनेता कपिल शर्मा ने सह-स्टार सुनील ग्रोवर के साथ हुई लड़ाई पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि 'यह एक हेल्दी फाईट थी'।
नई दिल्ली:
अभिनेता कपिल शर्मा ने सह-स्टार सुनील ग्रोवर के साथ हुई लड़ाई पर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि 'यह एक हेल्दी फाईट थी'। इस मामले पर कपिल ने कहा है, 'मुझे याद नहीं है। दरअसल हमारी हर फ्लाइट में लड़ाई होती है, हर जगह लड़ाई होती है। यह एक स्वस्थ बहस होती है। हम काम के लिए लड़ते हैं, अच्छे काम के लिए लड़ते हैं।'
आपको बता दे कि खबरो के मुताबिक गुरुवार को कपिल शर्मा अपने शो के साथी सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर के साथ सिडनी में शो करके वापस लौट रहे थे। फ्लाइट में किसी बात को लेकर कपिल शर्मा से उनकी कहासुनी हो गई और मारपीट तक की नौबत आ गई। इस दौरान कपिल ने कथित तौर पर चंदन से न केवल बदतमीजी की बल्कि थप्पड़ मारने की धमकी भी दे दी।
और पढ़ें: सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा ने की फ्लाइट में लड़ाई, कहा - 'तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था'
जहां कपिल सर्मा ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि दोनों के बीच सब ठीक है वहीं खबरो की माने तो सुनील ग्रोवर इस पूरी घटना से आहत हैं और शो छोड़ना चाहते हैं। शो के एक सूत्र ने एक वेब पोर्टल से कहा कि अब सुनिल शो पर वापस नहीं आएंगे। अगर कपिल का व्यवहार ऐसे ही रहा तो जल्द ही शओ के अन्य कलाकार भी शो छोड़ कर चले जाएंगे।
इस पूरे मामले पर करण ग्रोवर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है।
और पढ़ें: Samsung से लेकर Xiaomi तक ये हैं 5000 से 10000 रुपए तक के 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां