logo-image

भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया के साथ लिए सात फेरे, देखें शादी का VIDEO

भारती ने फेरों के लिए गुलाबी कलर का लहंगा पहना था। वहीं हर्ष ब्लू शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहने नजर आए।

Updated on: 04 Dec 2017, 09:45 AM

मुंबई:

कॉमेडियन भारती सिंह 3 दिसंबर को हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। गोवा में भव्य तरीके से यह शादी हुई। परिवार और दोस्तों के साथ टीवी जगत की भी हस्तियां यहां मौजूद रही।

भारती ने फेरों के लिए गुलाबी कलर का लहंगा पहना था। वहीं हर्ष ब्लू शेरवानी और गुलाबी पगड़ी पहने नजर आए।

इसके पहले भारती की हल्दी, मेहंदी, चूड़ा सेरेमनी और पूल पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई थी।

ये भी पढ़ें: PICS: टीवी की 'नागिन' ने इस एक्ट्रेस की शादी में बटोरी लाइमलाइट 

इस खास मौके पर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी, शगुन, अदा खान, मोनालिसा अंतरा और जिया मानेक पहुंचीं।

भारती ने इंस्टाग्राम के जरिए एक फोटो पोस्ट कर सगाई की जानकारी फैंस को दी थी। वहीं दोनों का प्री-वेडिंग शूट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: ...तो ये है बंदगी कालरा के बेघर होने की वजह!