अब दया को दरवाजा तोड़ते नहीं देख पाएंगे फैंस, 21 साल बाद बंद हो रहा है CID
सोनी टेलीविजन के सुपरहिट शो सीआईडी (CID) के फैंस के लिए बुरी खबर है। अब आप दया को दरवाजा तोड़ते और तेज-तर्रार अभिजीत को केस सॉल्व करते नहीं देख पाएंगे।
मुंबई:
सोनी टेलीविजन के सुपरहिट शो सीआईडी (CID) के फैंस के लिए बुरी खबर है। अब आप दया को दरवाजा तोड़ते और तेज-तर्रार अभिजीत को केस सॉल्व करते नहीं देख पाएंगे। 20 साल के लंबे सफर के बाद यह सीरियल बंद होने जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेव सीआईडी मुहिम चल पड़ी है।
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, 'CID 20 साल पूरे करने जा रहा है। इस तरह यह सोनी पर सबसे ज्यादा समय तक चलने वाला शो बन गया है। अभी तक का सफर बेहद शानदार रहा है। अब यह सीरियल 28 अक्टूबर से कुछ समय के लिए बंद हो रहा है।
ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस' फेम एजाज खान को ड्रग्स रखने के जुर्म किया गया गिरफ्तार
बयान में आगे कहा गया, 'शो का आखिरी एपिसोड 27 अक्टूबर को प्रसारित होगा। फिर यह सीरियल नए सीजन के साथ लौटेगा। इसमें नई रहस्यमयी कहानियां होंगी, ताकि दर्शक पहले जैसा रोमांच हासिल कर सकें।'
शो के कई डायलॉग्स फैंस के बीच बेहद मशहूर है। जैसे- 'दरवाजा तोड़ दो दया' और 'कुछ तो गड़बड़ है दया'।
बता दें कि CID का पहला एपिसोड 21 जनवरी 1998 को ऑनएयर हुआ था। 14 अक्टूबर 2018 तक इसके 1544 एपिसोड आ चुके थे।
ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 6: आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल खोलेंगे कई राज
इसमें इंस्पेक्टर दया का किरदार दयानंद शेट्टी, सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार आदित्य श्रीवास्तव, एसीपी प्रद्युम्न का रोल शिवाजी साटम, शिवा के किरदार में अक्षय कुमार और पूर्वी का रोल अंशा सईद निभा रहे थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य