logo-image

Bigg Boss 11: वीकेंड के वार में सब्यसाची और मेहजबीं हुए घर से बाहर

घर दोनों सदस्यों के जाने के बाद गमगीन माहौल हो जाता है। शिल्पा भी काफी इमोशनल हो जाती हैं। वहीं विकास उन्हें चुप कराते हुए नजर आते हैं। शिल्पा-विकास हमेशा से घर में लड़ते नजर आए हैं।

Updated on: 13 Nov 2017, 08:57 AM

नई दिल्ली:

बिग बॉस में रविवार को सलमान खान ने वीकेंड के वार में दो सदस्यों को घर से बेघर किया। नॉमिनेट सदस्यों में सब्यसाची, प्रियांक, बेनाफ्शा, मेहजबीं और सपना थे। इनमें से सबसे पहले सलमान खान मेहजबीं के घर से बाहर होने की घोषणा करते हैं।

कुछ देर बाद सलमान दूसरे सदस्य का नाम बताते हैं, जिसे घर से बाहर जाना है। होस्ट के नाम लेने से पहले ही सब्यसाची अपनी सीट से उठ जाते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि कप्तान सब्यसाची दूसरे सदस्य हैं, जिन्हें घर से बाहर जाना होगा।

घर दोनों सदस्यों के जाने के बाद गमगीन माहौल हो जाता है। शिल्पा भी काफी इमोशनल हो जाती हैं। वहीं विकास उन्हें चुप कराते हुए नजर आते हैं। शिल्पा-विकास हमेशा से घर में लड़ते नजर आए हैं।

और पढ़ें: प्रकाश राज का अभिनेता से नेता बनने वालों पर तंज कहा- फेमस हैं, इसलिए राजनीति में आना त्रासदी है

लेकिन अब वह एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। इस दौरान विकास कहते हैं कि वह शिल्पा को बहुत पसंद करते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे से वादा करते हैं कि वह अब एक दूसरे के लिए अच्छे बनकर रहेंगे।

आज घर में स्पेशल मेहमान के तौर पर विद्या बालन अपनी अपकमिंग फिल्म 'तुम्हारी सुलो' के प्रमोशन के लिए आती हैं। साथ ही विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा को सुल्तानी अखाड़े में अपने अपने दांव पेच दिखाने का मौका मिलता है।