Bigg Boss 11: बिग बॉस के घर में सपना चौधरी ने अपनी जिंदगी से जुड़े खोले कई राज, देखें वीडियो
बिग बॉस 11 के घर के 14 कंटेस्टेंट्स में से एक हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने दिल के कई राज खोले। किचन में काम करते हुए सपना ने अपनी संघर्ष की कहानी घर से बाहर हो चुके प्रियंक को सुनाई।
नई दिल्ली:
बिग बॉस 11 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस रिएलिटी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और यह रियलिटी शो पहले एपिसोड में हुए विवाद के बाद से सुर्ख़ियों में छाया हुआ है।
इस बार घर में 14 कंटेस्टेंट्स और 4 पड़ोसी कंटेस्टेंट्स हैं। घर के 14 कंटेस्टेंट्स में से एक हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने दिल के कई राज खोले।
किचन में काम करते हुए सपना ने अपनी संघर्ष की कहानी घर से बाहर हो चुके प्रियंक को सुनाई। सपना ने बताया कि उनके घर में उनका छोटा भाई, मां और बड़ी बहन हैं।
सपना ने कहा कि उनकी बहन की दो शादियां हो चुकी हैं और दोनों ने उन्हें धोखा दिया।
और पढ़ें: अमिताभ बच्चन इस साल नहीं मनाएंगे जन्मदिन और दिवाली, निराश हुए फैंस
उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें लड़कों पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है।
सपना ने बताया है कि उनका मकसद पैसा कमाना है। वह प्यार के चक्कर से दूर ही रहती हैं।
सपना ने बताया कि उनकी मां की एक बार तबियत खराब होने के बाद इलाज के लिए अपने घर के कागज गिरवी रखवाने पड़े थे।
सपना ने बताया कि 2008 में जब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी उसके एक साल बाद उन्होंने डांस शो करना शुरू कर दिए थे।
सपना के पिता की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी। सपना के और दिल के राज जानने के लिए देखें वीडियो।
और पढ़ें: एक्टर नहीं बनना चाहते थे 'बाहुबली' प्रभास, इस फिल्म को देखने के बाद बदला मन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि