जेनिफर विंगेट ने 'बेहद' सीरीयल छोड़ने की अफवाहों को किया खारिज कहा- इन लोगों ने की शरारत
शो में जेनिफर एक डिप्रेशन की शिकार लड़की की भूमिका निभा रही हैं।
नई दिल्ली:
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'बेहद' के लीड कलाकारों कुशाल टंडन और जेनिफर विंगेट की जोड़ी इसमें खासा पसंद की जा रही है। ऐसे में मीडिया में आ रही खबरों कि जेनिफर इस शो को अलविदा करने वाली हैं, से उनके फैंस में खासा निराशा नजर आ रही है। लेकिन जेनिफर ने सामने आकर इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वह शो को नहीं छोड़ रही हैं, यह अफवाहें अप्रैल फूल बनाने वालों की शरारत है।
शो में जेनिफर विंगेट एक डिप्रेशन की शिकार लड़की की भूमिका निभा रही हैं। कुछ महीने पहले ही शो में शूूटिंग के दौरान आग लग गई थी। हालांकि कुशाल ने समय रहते जेनिफर को वहां से निकाल लिया और बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा, आयुष्मान खुराना की फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' के 5 टीचर बैक टू बैक होंगे रिलीज
जेनिफर शो में माया का किरदार निभा रही हैं। बॉलीवुड से भी इन्हें फिल्मों के आॅफर मिल चुके हैं। लेकिन शो के जेनिफर ने फिल्मों सभी प्रस्ताव ठुकरा दिये। भी मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में हाल ही में जोरों पर रहीं कि वह एक महीने के बाद इस शो से चली जाएगी।
बता दें कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक लेने के बाद जेनिफर विंगेट आजकल सिंगल हैं।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा बियोंसे के बाद बनीं विश्व की सबसे खूबसूरत महिला: एंजेलीना जोली, मिशेल ओबामा को भी छोड़ा पीछे
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा