मॉनसून के मौसम में लें इन 5 जगहों का मजा
मॉनसून में घूमने का अपना मजा है। तो आप भी इससे चूकिए नहीं। बैगपैक करिए और बारिश का मजा नए अंदाज में उठाइयें।
ऩई दिल्ली:
मॉनसून में घूमने का अपना मजा है। तो आप भी इससे चूकिए नहीं। बैगपैक करिए और बारिश का मजा नए अंदाज में उठाइयें। हम आपको कुछ जगहों के बारे में बता रहें है, जहां आपको प्लानिंग करने में मदद करेंगी।
दूधसागर
मॉनसून में लोग अक्सर गोवा को ऑफ सीजन बोलते है। पर आप मॉनसून में ही गोवा का लुत्फ लेने जरूर जाए। लोगों से भरे बीचों की जगह आप बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं के साउथ गोवा और कर्नाटक बॉर्डर पर दूधसागर झरना का आनंद लें। ये वहीं झरना है जो फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में भी नजर आया था।
घने जंगलों से घिरे दूधसागर को देखने के लिए जून से सितंबर के बीच काफी संख्या में लोग आते है। इस झरने को दूर से देखने पर पहाड़ो से दूध का सागर बहता नजर आता है।
लोनावला
लोनावला के पहाड़ों और घाटियों की खूबसूरती देखने के लिए मानसून से बेहतर कोई मौसम नहीं होता है। इसे इंडिया का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। मॉनसून के दौरान यहां नेचर को बहुत पास से देखा जा सकता है। यहां पर एक प्राचीन बौद्ध मंदिर हैं। इन मंदिरों का निर्माण पत्थरों को काट कर किया गया था। लोनावला के टाइगर प्वाइंट पर भाजी खाना ना भूलें।
इसे भी पढ़ें: नैनीताल-ऋषिकेश से हो गए हैं बोर... तो इस बार छुट्टियां बिताने जाएं इस हिल स्टेशन
उदयपुर
पहाड़ों पर ना जाने का मन हो तो उदयपुर घूम आइये। मॉनसून के दिनों में उदयपुर की खूबसूरती बढ़ जाती है। उदयपुर में आपको रंगीन राजस्थान की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। राजस्थानी कल्चर और यहां के महल आपकी सारी थकान और परेशानी को दूर कर देगा।
आगरा
मानसून के मौसम में रोमांटिक फीलिंग भी बढ़ने लगती है। तो फिर धूम आइयें दिल्ली के पास सटे आगरा शहर में। देश के सात अजूबों में से एक ताजमहल देख आइये। ताजमहल के अलावा भी यहां कई किले और महल है। विदेशी टूरिस्ट आगरा बहुत ज्यादा जाते है।
पुडुचेरी
पुडुचेरी में वैसे तो बिन मौसम भी बरसात होती रहती है। लेकिन मॉनसून की बारिश एक अलग ही मजा देती है। पुडुचेरी देश के टॉप पर्यटन स्थल की लिस्ट में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्थान है। मॉनसून के मौसम में पुडुचेरी की सैर एक अनोखा और यादगार पल होगा।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें खास ख्याल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य