logo-image

गर्मियों में बीच पर छुट्टी बिताने का प्लान हो तो ट्राई करे ये 5 समुद्र के किनारे

अगर आप भी बीच पर छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहें है तो भारत और विदेश के कई समुद्र किनारे सैर-सपाटा कर सकते हैं

Updated on: 20 May 2017, 01:19 PM

नई दिल्ली:

गर्मी से राहत के लिए सभी पानी की ओर भागते है। ऐसे में अगर आप भी बीच पर छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहें है तो भारत और विदेश के कई समुद्र किनारे सैर-सपाटा कर सकते हैं। केरल, ओडिशा, दुबई, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे कई देशों में आप बीच के किनारे गर्मी की तपिश से आराम पा सकते है।  

आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

एंटरटेनमेंट की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोवलम बीच
कोवलम बीच

कोवलम बीच, केरल: यह बीच (समुद्र तट) उथले पानी और कम ऊंची लहरें उठने के लिए जाने जाता है, जो आपके बच्चों के घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है, जहां वे समुद्र के किनारे चलती हवाओं के बीच पानी में मौज-मस्ती कर सकते हैं।

चांदीपुर बीच
चांदीपुर बीच

पुरी, ओडिशा: ओडिशा के समुद्र तट भारत के सुंदर और साफ समुद्र तटों में से एक हैं, जहां बड़े पैमाने पर लुप्तप्राय प्रजाति के ओलिव रिडले कछुए देखे जा सकते हैं। जगन्नाथपुरी मंदिर और सुंदर समुद्र तट ये दो चीजें ओडिशा को लोकप्रिय बनाते है। चांदीपुर और गोपालपुर ओडिशा के लोकप्रिय समुद्रतटों में से एक हैं।

पाम बीच
पाम बीच

दुबई: पाम बीच, बुर्ज खलीफा, बुर्ज अलअरब और कृत्रिम द्वीपसमूह 'द वर्ल्ड' दुबई के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से हैं। आप चाहे तो चार रात और पांच दिन की यात्रा को बुक करा कर इस खूबसूरत जगह की सैर कर सकते हैं। सुबह में शहर के खूबसूरत जगहों की सैर, दोपहर में रेगिस्तान में सफारी और रात को बेहतरीन डिनर का आप लुत्फ उठा सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

श्रीलंका : इस देश में बेंटोटा में खूबसूरत समुद्रतट हैं। हरी-भरी वादियों और सुंदर तटों और पहाड़ियों वाले इस देश में आपको सुकून का अहसास भी होगा। नुवारा एलिया हरियाली से भरपूर जिला है, जहां की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगी। आप कोलंबों के कई ऐतिहासिक स्मारकों का भी दौरा कर सकते हैं। याला नेशनल पार्क में एनिमल सफारी भी कर सकते हैं, जहां आप हाथी, जंगली बिल्लियां, श्रीलंकाई स्लॉथ बेयर आदि जानवरों को देख सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

थाईलैंड: यहां हर साल करीब तीन करोड़ पर्यटक आते हैं। भारतीय पर्यटकों का भी यह पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। यह बेहद खूबसूरत देश हैं। यहां शाही महल है और कई मनमोहक दृश्य देखने को मिल जाते हैं। कई प्रकार के व्यंजनों का भी आप यहां लुत्फ ले सकते हैं। इस देश का फुकेत प्रांत खूबसूरत जगहों में से एक हैं, जहां आप समुद्र किनारे जी भर के मौज-मस्ती कर सकते हैं।