इंडिया के खूबसूरत सनसेट प्वॉइंट्स, क्या यहां गए हैं आप?
वैसे तो इंडिया में घूमने के लिए कई नेचुरल प्लेस हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि यहां सनसेट और सनराइज के एक से बढ़कर एक प्वॉइंट्स भी हैं।
ट्रेवल:
वैसे तो इंडिया में घूमने के लिए कई नेचुरल प्लेस हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता है कि यहां सनसेट के एक से बढ़कर एक प्वॉइंट्स भी हैं। यहां से सूरज के निकलने और ढलने का नज़ारा काफी खूबसूरत होता है। इन पलों को कैद करने के लिए फोटोग्राफर्स भी पीछे नहीं हटते हैं। हम आपको इंडिया की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं...
अगुम्बे सनसेट शिमोगा जिले में वेस्टर्न घाट के सबसे ऊपरी चोटी पर स्थित है। यहां से अरब सागर और वेस्टर्न घाट का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इसे साउथ का चेरापूंजी भी कहा जाता है।
इस जगह से सनराइज और सनसेट दोनों ही बेहद खूबसूरत लगता है। कन्याकुमारी के आसपास कई टूरिस्ट प्लेस हैं। यहां आपके चारो तरफ पानी होता है, जिस वजह से अलग ही नजारा देखने को मिलता है। फोटोग्राफर्स के लिए भी ये जगह काफी मुफीद मानी जाती है।
ये जगह गोवा के कंकोना इलाके में है। यह अर्धचंद्राकार रूप में बना हुआ है। ताड़ के पेड़ों की वजह से इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहां गांव में छोटी-छोटी झोपड़ियां भी बनी हुई हैं, जो सनसेट के वक्त बेहद सुंदर लगती हैं।
यह सनसेट प्वॉइंट प्राकृतिक सौंदर्य की वजह से दुनिया भर में फेमस है। पूरे एशिया में इसे सबसे बेहतर सनसेट प्वॉइंट माना जाता है।
इस झील के किनारे जब सनसेट होता है, तब ऐसा लगता है मानो सूरज धीरे-धीरे पानी में डूब रहा है। इस जगह को सबसे खूबसूरत सनसेट प्वॉइंट के रूप में जाना जाता है।
माथेरन की घाटी से सुंदर नजारे दिखाई देते हैं। यहां करीब 30 खूबसूरत सनसेट और सनराइज प्वॉइंट हैं, जिसे देखने के लिए टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है।
यहां से सनसेट का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। ऐसा लगता है, मानो डूबते सूरत और आपके बीच वहां कोई नहीं है। सिर्फ सफेद रेगिस्तान और सूरज की लालिमा का भव्य नजारा देखने को मिलता है।
माउंटआबू का सनसेट प्वॉइंट नक्की झील के साउथ वेस्ट में है, जो खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां से सनसेट का नजारा काफी अलग और अद्भुत होता है।
अरावली पर्वत श्रृंखला दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला में से एक है। यह जगह सनराइज और सनसेट के लिए जानी जाती है। यहां लगने वाला ऊंटों और जानवरों का मेला भी काफी मशहूर है।
यहां खूबसूरत बगीचों और प्राकृतिक नजारों के बीच सनराइज और सनसेट होता है। पंचमढ़ी हिल स्टेशन को 'सतपुड़ा की रानी' भी कहते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां