कोलकाता: बस में कर रहा था अश्लील हरकत, पीड़िता ने पोस्ट किया वीडियो, हुआ गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में एक बस में दो महिलाओं को घूरते हुए कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली:
पश्चिम बंगाल में एक बस में दो महिलाओं को घूरते हुए कथित तौर पर अश्लील हरकत करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने इस घटना का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।
वीडियो की जानकारी मिलने पर कोलकाता की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी तस्वीर को पुलिस के फेसबुक पेज पर भी डाली है।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपी हुगली जिला का रहने वाला है।
पोस्ट में कहा गया है, 'वह अश्लील हरकत कर रहा था। जब हम लोगों ने विरोध किया और बस कंडक्टर से इस बारे में शिकायत की तो उसने हमें नजरअंदाज कर दिया। 15 दिन पहले जब युवक ने अश्लील हरकत की थी तो हम लोग कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि हमारे पास कोई सबूत नहीं थे। आज हमारे पास सबूत के तौर पर ये दो वीडियो हैं और हमें न्याय चाहिए।'
और पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: शांतिपूर्ण माहौल में 70 प्रतिशत मतदान संपन्न, 15 मई को आएगा नतीजा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य