योगी कैबिनेट का विस्तार: 23 मंत्रियों ने ली शपथ, 5 का हुआ प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार को हुआ. इसमें 23 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई. जिनमें से 6 को कैबिनेट मंत्री, 6 को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 11 को राज्यमंत्री के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता के रूप में शपथ दिलाई.
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार बुधवार को हुआ. इसमें 23 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई. जिनमें से 6 को कैबिनेट मंत्री, 6 को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 11 को राज्यमंत्री के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता के रूप में शपथ दिलाई.
कैबिनेट मंत्री बनाए गए 6 में से 4 पूर्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे जिनका प्रमोशन किया गया. वहीं 2 नए चेहरे योगी कैबिनेट में शामिल हुए. राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार में 5 नए चेहरों को जगह दी गई है. वहीं एक राज्यमंत्री का प्रमोशन करके उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया. राज्यमंत्री के रूप में 11 नए चेहरे मंत्री बनाए गए हैं.
शपथ ग्रहण 11 बजे हुए. आपको बता दें कि योगी कैबिनेट में 60 से ज्यादा मंत्री नहीं हो सकते हैं. इन मंत्रियों को भी मिला लें तो अभी संख्या 60 से ऊपर हो रही है. जिससे यह माना जा सकता है कि कई मंत्रियों का इस्तीफा अभी भी हो सकता है. मंत्रियों को देखते हुए माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बैलेंस बनाने का प्रयास किया है. युवा वर्ग के साथ-साथ सभी जातियों को भी साधने का प्रयास किया गया है.
कैबिनेट मंत्री
- डॉ. महेंद्र सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जिन्हें अब कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
- सुरेश राणा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जिन्हें अब कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
- भूपेंद्र सिंह चौधरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जिन्हें अब कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
- अनिल राजभर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे जिन्हें अब कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.
- राम नरेश अग्निहोत्री योगी कैबिनेट में एक नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं.
- कमला रानी वरुण योगी कैबिनेट में एक नए चेहरे के रूप में शामिल हुई हैं.
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
- डॉ. नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री थे जिन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है.
- कपिल देव अग्रवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. (नया चेहरा)
- सतीश द्विवेदी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. (नया चेहरा)
- अशोक कटारिया को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. (नया चेहरा)
- श्रीराम चौहान को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. (नया चेहरा)
- रविन्द्र जायसवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. (नया चेहरा)
राज्यमंत्री
- अनिल शर्मा
- महेश गुप्ता
- आनंद स्वरूप कश्यप
- विजय कश्यप
- गिर्राज सिंह धर्मेश
- लाखन सिंह राजपूत
- नीलिमा कटियार
- चौधरी उदयभान सिंह
- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
- रामशंकर सिंह पटेल
- अजीत सिंह पाल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य