उन्नाव वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी:
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पांचवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, चौथे आरोपी का नाम रितिक और पांचवे का नाम पवन है। शुक्रवार देर रात देर रात पुलिस ने दबिश देकर इन्हें गांव से उठाया है। 1 नामजद और 2 अज्ञात आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक महिला को सुनसान इलाके में जबरन ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। वह रेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Viral Video : उन्नाव में रेप की कोशिश मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
इस दौरान महिला ने कई बार उनके सामने हाथ-पैर जोड़े, लेकिन उन लोगों पर इसका कोई असर होता नहीं दिखाई पड़ रहा। पीड़िता बार-बार आरोपियों से 'ऐसा काम न करो' की गुहार लगा रही है।
पुलिस ने बताया कि गंगाघाट थाने में धारा 147, 323, 504, 506, 354A के तहज 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह वीडियो लगभग ढाई महीने पुराना है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिला के मिलने के बाद ही घटना कब की है, इस बात की पुष्टि हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: 'ऊँ फिनिशाय नमः': धोनी के बर्थडे पर सहवाग ने इस अंदाज में दी बधाई
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह