शादी के बाद ही MLA अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने नोटिस दिया
रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिती सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को नोटिस दिया है.
लखनऊ:
रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म करने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को नोटिस दिया है. विधानसभा में विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने उत्तर प्रदेश सदस्य दल परिवर्तन की निर्भरता नियमावली 1987 के तहत नोटिस दिया है.
अदिति सिंह ने पार्टी व्हिप के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानसभा में 2 अक्टूबर को हुए 36 घंटे के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था. लेकिन कांग्रेस ने इसके बहिष्कार की घोषणा की थी. कांग्रेस ने इसके बाद अदिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन उन्होंने इसका जवाब देना जरूरी नहीं समझा.
कांग्रेस पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए नोटिस दिया है. हाल ही में अदिति सिंह और अंगद सैनी की शादी हुई है. यह शादी समारोह दिल्ली में हुआ था.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य