एंटी-रोमियो अभियान लड़कियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण, 15 लाख मनचलों की हुई काउंसिलिंग: ADG
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार का कहना है कि एंटी रोमियो महिलाओं और उनकी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है।
यूपी:
योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते ही कई बड़े फैसले लिए, जिनमें से एक था 'एंटी रोमियो स्क्वायड'।
अभियान को लेकर भले ही लोगों के विचारों में विरोधाभास हो लेकिन पुलिस का कहना है कि लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से 'एंटी रोमियो स्क्वायड' एक महत्वपूर्ण अभियान साबित हुआ है।
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने कहा कि एंटी रोमियो अभियान महिलाओं और उनकी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान है।
प्रवीण कुमार ने कहा, 'यह पाया गया है कि कम से कम 15 लाख लोग काउंसिलिंग से गुजरे और 4000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। अब हमें इस अभियान को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाना है।'
ये भी पढ़ें: झारखंड: मिशनरीज ऑफ चैरिटी की नन ने बेचे 2 बच्चे, कैमरे पर कबूला जुर्म
Anti-Romeo squad is an important campaign for safety & security of women. It has been found that at least 15 lakh people have undergone counselling & cases have been registered against more than 4000 people. We have to reach out to rural areas: Praveen Kumar, ADG Lucknow pic.twitter.com/95vcgS7tu4
— ANI UP (@ANINewsUP) July 14, 2018
गौरतलब है कि यूपी में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था।
इसके तहत जिन-जिन इलाकों से छेड़खानी की शिकायतें आती है, (जैसे- स्कूल, कॉलेज, मार्केट या इंडस्ट्रियल एरिया) वहां पुलिस की टीम सादे कपड़ों या वर्दी में गश्ती करने पहुंच जाती है। इतना ही नहीं पुलिस अगर किसी व्यक्ति को छेड़खानी करते देखती है तो उसे पकड़कर पूछताछ करती है।
ये भी पढ़ें: वैवाहिक दुष्कर्म: कोई क्यों सहे दर्द चुपचाप?
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत