बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 घर ढहे, 7 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी
बेंगलुरु के ईजीपुरा में सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से चार घर ढह गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये हैं। लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं जिन्हें दमकल की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
नई दिल्ली:
बेंगलुरु के ईजीपुरा में सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से चार घर ढह गए। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गये हैं। लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं जिन्हें दमकल की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
इस मौके पर कर्नाटक के गृहमंत्री ने कहा कि पहले और तीसरे माले पर रखे सिलिंडर पूरी तरह से खाली थे तो अभी यह नही कहा जा सकता कि सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से घर ढह गये हैं। यही नहीं इस हादसे में जिस भी बच्ची के माता पिता की मौत हो गई है, उसे कर्नाटक सरकार बचाकर गोद लेगी और उसके आगामी सारे खर्चों का जिम्मा भी सरकार ही उठायेगी।
Cylinders on both ground & first floor had no gas in them so it is unlikely that the buildings collapsed due to blast: K'taka Home Minister pic.twitter.com/X5wTZfutQQ
— ANI (@ANI) October 16, 2017
वहीं कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री केजे जॉर्ज ने हादसे में मरने वालों के लिए 5 लाख और घायलों के इलाज के लिए 50 हज़ार की मुआवजा राशि की घोषणा की है।
We will give a compensation of Rs 5 lakh each to next of kin of the deceased and Rs 50,000 to injured: B'luru Development Min K.J George pic.twitter.com/OUjtBlstB1
— ANI (@ANI) October 16, 2017
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गये हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सिविल डिफेंस के कर्मचारी मलबे को हटा रहे है।
#UPDATE Bengaluru house collapse: Death toll rises to 4
— ANI (@ANI) October 16, 2017
#Visuals Bengaluru: 4 houses collapsed partially in Ejipura Area due to cylinder blast; 3 dead, many still feared to be trapped under debris pic.twitter.com/36WLT85TSG
— ANI (@ANI) October 16, 2017
मलबा साफ करने के लिए जेसीबी मशीन का भी सहारा लिया जा रहा है। उधर, मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें : पटाखों की बिक्री पर लगी रोक का पोस्टर लगाकर विरोध, संगठन का नाम गायब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें