मप्र में लू का असर बढ़ा, खजुराहो सबसे गर्म
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लू का असर बढ़ गया है. राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान खजुराहो में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
highlights
- राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में आए
- भोपाल में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा
भोपाल:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लू का असर बढ़ गया है. राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान खजुराहो में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है.
मंगलवार की सुबह से तेज धूप की चुभन परेशान करने वाली है. साथ ही हवाओं से भी राहत नहीं मिल रही. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ा दी है. फिलहाल गर्मी से राज्य को छुटकारा नहीं मिलने वाला.
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में रहे. सबसे गर्म खजुराहो रहा, जहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27, ग्वालियर का 25 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.8 सेल्सियस दर्ज किया गया.
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां