पहले शपथ लेने में अटकी थीं और अब कमलनाथ का संदेश नहीं पढ़ पाईं मंत्री इमरती देवी
पुलिस ग्राउंड में हुए गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश पूरा नहीं पढ़ पाईं.
भोपाल:
पुलिस ग्राउंड में हुए गणतंत्र दिवस (Republic Day 2019) समारोह की मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) का संदेश पूरा नहीं पढ़ पाईं. 'कलेक्टर साहब पढ़ें' कहते हुए इमरती देवी माइक कलेक्टर को थमाकर पीछे हट गईं. इसके बाद कलेक्टर भरत यादव ने संदेश को पढ़ा.
Madhya Pradesh Minister Imarti Devi: I was sick for the past two days, you can ask the doctor. But it is okay. the collector read it (the speech) properly. pic.twitter.com/JDQGI9WDuR
— ANI (@ANI) January 26, 2019
शनिवार को सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर कंपू स्थित पुलिस ग्राउंड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी थीं. मंत्री ने आखिर में मुख्यमंत्री के संदेश पढ़ना शुरू किया तो उन्हें असहजता हुई. वे संदेश के कुछ शब्द ही पढ़ सकीं.
#WATCH Madhya Pradesh Minister Imarti Devi in Gwalior asks the Collector to read out her #RepublicDay speech pic.twitter.com/vEvy1YVjRM
— ANI (@ANI) January 26, 2019
इसमें भी कुछ गलत पढ़ा. उन्होंने कुछ शब्दों को अटक-अटककर पूरा किया. इसके बाद उन्होंने पास खड़े ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव से पढ़ने को कहा. इमरती देवी माइक कलेक्टर को थमाकर पीछे हट गईं.
शपथ लेने में भी अटकी थीं
इमरती देवी डबरा से तीसरी बार विधायक हैं और प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं. उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है, इसके बावजूद वह भाषण पूरा नहीं पढ़ पाईं. इसके पहले मंत्री पद की शपथ लेते हुए भी इमरती देवी चार बार अटकी थीं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय