मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी का निधन
उन्होंने आज सुबह नई दिल्ली में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि सरोज कुमारी काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं.
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी का निधन हो गया है. उन्होंने करीब 84 साल की उम्र में आज सुबह नई दिल्ली में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि सरोज कुमारी काफी लंबे समय से बीमार थीं. उनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था.
अर्जुन सिंह (Arjun Singh) के बेटे अजय सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं. अजय सिंह सरोज के छोटे बेटे हैं वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. अजय में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं.
अर्जुन सिंह के बारे में
बता दें कि अर्जुन सिंह का निधन 4 मार्च 2011 को हुआ था. वो 5 साल (8 जून 1980 - 10 मार्च 1985) तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. अर्जुन सिंह ने अपना पहला विधायकी का चुनाव 1957 में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लड़ा. इसके बाद वे कांग्रेस (Congress) में शामिल हुए थे. अर्जुन सिंह ने 1991 में सतना लोकसभा का चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे. इसके अलावा डॉक्टर मनमोहन सिंह की सरकार की मानव संसाधन विकास मंत्री भी रहे थे.
यह वीडियो देखें-
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति