logo-image

Jharkhand Poll: झामुमो ने 14 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

झारखंड की मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी विधानसभा चुनावों के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है.

Updated on: 15 Nov 2019, 10:30 AM

रांची:

झारखंड की मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी विधानसभा चुनावों के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. इस सूची को मिलाकर अपने कोटे की 43 सीटों में से झामुमो ने अब तक 18 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने गुरुवार को पार्टी के 14 उम्मीदवारों की यह सूची जारी की. बता दें कि पार्टी अब तक कुल 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और अपने कोटे की 26 अन्य सीटों पर अभी उसे अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है.

यह भी पढ़ेंः झारखंड विधानसभा चुनाव में छोटे दल बड़े लक्ष्य लेकर करेंगे जोर आजमाइश

झामुमो की दूसरी सूची के अनुसार, पार्टी ने सरायकेला से चंपई सोरेन, बहरागोड़ा से समीर कुमार मोहन्ती, गोमिया से बबिता महतो, घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार, तमाड़ से विकास मुंडा , खरसांवा से दशरथ गगराई, चाईबासा से दीपक बिरुआ, मझगांव से निरल पूर्ति, रांची से महुआ माझी, मनोहपुर से जोबा मांझी, सिसई से जिग्गा सुसारन होरो, ईचागढ़ से सबीता महतो और सिल्ली से सीमा महतो को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ेंः झारखंड में रघुबर दास नहीं, PM मोदी- अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार का नेतृत्व

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के खिलाफ बने महागठबंधन में झामुमो जहां 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस 31 सीटों पर, जबकि 7 सीटें लालू यादव की राजद के लिए छोड़ी गई हैं. झारखंड में 30 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक कुल 5 चरणों में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं. मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी. 

किस पार्टी ने किसे दिया टिकट, देखें पूरी लिस्टः-

All Parties Candidates List
विधानसभा सीट बीजेपी कांग्रेस राजद लोजपा झाविमो आजसू झामुमो
राजमहल अनंत ओझा
बोरियो (ST) सूर्या हांसदा
बरहैट (ST) सिमोन मोल्टो
लिट्टीपाड़ा (ST) डेनियल किस्कु
पाकुड़
महेशपुर (ST) मिस्त्री सोरेन
शिकारीपाड़ा (ST) परितोष सोरेन राजेश मुर्मू
नाला सत्यानंद झा बातुल
जामताड़ा वीरेंद्र मंडल
दुमका (ST) श्रीमति लुईस मरांडी अंजुला मुर्मू
जामा (ST) सुरेश मुर्मू
जरमुंडी देवेंद्र कुंवर बिरेंद्र प्रधान संजय कुमार
मधुपुर राज पालीवाल सहीम खान
सारठ रणधीर सिंह उदय शंकर सिंह
देवघर (ST) नारायण राम दास सुरेश पासवान
पोड़ैयाहाट गजाधर सिंह प्रदीप यादव
गोड्‌डा अमित मंडल संजय प्रसाद यादव फूल कुमारी
महागामा अशोक कुमार भगत संजीव मिश्रा
कोडरमा श्रीमति नीरा यादव
बरकठा डॉ. जानकी यादव
बरही मनोज यादव अरविंद यादव
बड़कागांव बबलू सागर मुंडा रोशनलाल चौधरी
रामगढ़
मोहम्मद नईम अंसारी
सुनीता चौधरी
मांडू जेपी पटेल चंद्रनाथ भाई पटेल
हजारीबाग मनीष जायसवाल
सिमरिया (SC) किशुन कुमार दास रामदेव सिंह भोगता मनोज चंद्रा
चतरा (SC) जनार्दन पासवान सत्यानंद भोक्ता
धनवार लक्ष्मण प्रसाद सिंह
बगोदर नागेंद्र महतो रजनी कौर
जमुआ (SC) केदार हाजरा केदार पासवान
गांडेय जय प्रकाश वर्मा दिलीप वर्मा
गिरिडीह निर्भय शाहबादी
डुमरी सुतलान अंसारी
गोमिया गौतम तिवारी लंबोदर महतो बबिता महतो
बेरमो योगेश्वर महतो बातुल
बोकारो विरंची नारायण डॉ. प्रकाश सिंह
चंदनकियारी अमर कुमार बाउरी उमाकांत रजक
सिंदरी इंद्रजीत महतो शैलेंद्र द्विवेदी रमेश साही सदानंद महतो
निरसा अपर्णा सेनगुप्ता
धनबाद राज सिन्हा
झरिया श्रीमति रागिनी सिंह
टुंडी
बाघमारा ढुल्लू महतो संतोष महतो
बहरागोड़ा कुणाल सारंगी हरमोहन महतो समीर कुमार मोहन्ती
घाटाशिला (ST) लखन मार्डी डॉ. सुनीता रामदास सोरेन
पोटका (ST) श्रीमति मेनका सरदार नरेश मुर्मू संजीव सरदार
जुगसलाई रामचंद्र सहिस
जमशेदपुर पूर्व रघुबर दास अभय सिंह
जमशेदपुर पश्चिम पंकज साव
ईचागढ़ साधुचरण महतो विनोद राय सबीता महतो
सरायकेला गणेश महाली अनिल सोरेन चंपई सोरेन
चाईबासा ज्योति भरमार चंदामुनी बालमुचु दीपक बिरुआ
मझगांव भूषण पथ पिंगला जोसेफ पूर्ति निरल पूर्ति
जगन्नाथपुर मंगल सिंह बोबोंगा
मनोहरपुर (ST) गुरु चरण नायक सुशीला टोप्पो जोबा मांझी
चक्रधरपुर (ST) लक्ष्मण गिलुवा रामलाल मुंडा
खरसांवा जवाहर वनरा राम होनहागा दशरथ गगराई
तमाड़ प्रेम साही मुंडा विकास मुंडा
तोरपा (ST) कोचे मुंडा मार्शल मुंडू
खूंटी नीलकंठ मुंडा
सिल्ली सुदेश महतो सीमा महतो
खिजरी (ST) रामकुमार पाहन
रांची सीपी सिंह महुआ माझी
हटिया नवीन जायसवाल शोभा यादव
कांके
मांडर देव कुमार धान बंधु तिर्की
सिसई दिनेश ओरांव जिग्गा सुसारन होरो
गुमला (ST) मिशिर कुजुर भूषण तिर्की
बिशुनपुर (ST) अशोक उरांव चमरा लिंडा
सिमडेगा (ST) सदानंद बेसरा मोहन बडाईक
कोलेबिरा सुजान मुंडा
लोहरदगा सुखदेव भगत रामेश्वर उरांव पवन तिग्गा नीरू शांति
मनिका (ST) रघुपाल सिंह रामचंद्र सिंह राजपाल सिंह
लातेहार (SC) प्रकाश राम
पांकी शशि भूषण महतो देवेंद्र सिंह बिट्टू रामदेव प्रसाद यादव
डाल्टेनगंज आलोक चौरसिया के.एन. त्रिपाठी
बिश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी चंद्रशेखर दूबे शशिरंजन धर दूबे
छतरपुर (SC) श्रीमति पुष्पा देवी विजय राम शशिकांत कुमार
हुसैनाबाद संजय सिंह यादव आनंद प्रताप सिंह शिवपूजन मेहता
गढ़वा सत्येंद्र तिवारी मिथिलेश कुमार ठाकुर
भवनाथपुर भानु प्रताप साही के.पी.यादव रेखा चौबे