logo-image

बीजेपी ने किया झारखंड के नए अध्यक्ष का ऐलान, दीपक प्रकाश को सौंपी कमान

दीपक प्रकाश अब तक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री थे. अब तक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे.

Updated on: 25 Feb 2020, 02:18 PM

रांची:

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने झारखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक प्रकाश को पार्टी की झारखंड (Jharkhand) प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में सूचित किया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने दीपक प्रकाश को झारखंड की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

यह भी पढ़ें: मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाकर सोरेन सरकार को घेरेगी BJP

दीपक प्रकाश अब तक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री थे. अब तक प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा थे. उनके नेतृत्व में भाजपा की हाल के विधानसभा चुनावों में हार हुई थी. इससे पूर्व हाल में भाजपा में अपने दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय करने वाले राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को सोमवार को ही भाजपा विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुना गया था.

इसके बाद भाजपा ने विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते मरांडी को विपक्ष का नेता बनाये जाने की विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की थी.

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी भाजपा विधायक दल के निर्विरोध नेता चुने गए, बनेंगे नेता विपक्ष

गौरतलब है कि नवंबर-दिसंबर 2019 में राज्य विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी भाजपा की हार हुई थी और उसे 25 सीटों मिली थी जबकि 2014 के चुनावों में भाजपा ने अकेले 37 सीटें जीती थीं। इस वर्ष जनवरी में राज्य में विधानसभा के पहले सत्र में भाजपा ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं किया जिससे सदन में विपक्ष का नेता मनोनीत नहीं किया जा सका था।

यह वीडियो देखें: