हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, महिला की हालत गंभीर
हरियाणा के रेवाड़ी में आज यानी रविवार को एक भीषण हादसा पेश आया। कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत। वहीं एक महिला जख्मी है।
नई दिल्ली:
हरियाणा के रेवाड़ी में आज यानी रविवार को एक भीषण हादसा पेश आया। जहां कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें छह लोगों की मौत। वहीं एक महिला जख्मी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
#Haryana: 6 people dead, 1 injured in a collision between a truck and a car in Rewari. pic.twitter.com/qpZF5Bbl5e
— ANI (@ANI) September 9, 2018
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार सवार दिल्ली के रहने वाले थे जो जयपुर जा रहे थे। आज सुबह 8 बजे के करीब नेशनल हाईवे-8 पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। मृतक में दो बच्चे, दो महिला और दो पुरूष शामिल है।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड: बीजेपी विधायक रुद्र प्रताप ने महिला सब इंस्पेक्टर पर खोया आपा, वीडियो देख कर डर जाएंगे आप
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में लोग बुरी तरह दब गए थे, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें : भीड़ हत्या में शामिल लोग खुद को राष्ट्रवादी नहीं कह सकते : वेंकैया नायडू
उधर, जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को कार की बस से टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना किश्तवाड़-थाथरी सड़क पर हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय