logo-image

तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर वियतनाम से रूस जा रहे विमान एबीजी 8772 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Updated on: 07 Apr 2018, 08:51 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर वियतनाम से रूस जा रहे विमान एबीजी 8772 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक विमान का इंजन खराब हो गया था। बताया गया है प्लेन वियतनाम के फू क्वोक से रूस के येकातेरिनबर्ग जा रहा था।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार, 345 यात्रियों से सवार इस फ्लाइट ने रनवे नं. 1129 पर सुरक्षित लैंडिंग की।


एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ कंट्रोल रूम ने 5:22 शाम बजे फ्लाइट की लैंडिग के बारे में जीआईआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सूचना भेजी थी। आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट के अधिकारियों ने 8 आग बुझाने के लिए दमकलें स्पॉट पर भेजी।

इसे भी पढ़ें: और करीब आएंगे भारत-नेपाल, काठमांडू तक सीधी जाएगी रेल