logo-image

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने महिला मोर्चा अध्यक्ष बरखा सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से किया बर्ख़ास्त

बरखा ने अजय माकन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

Updated on: 21 Apr 2017, 12:02 PM

नई दिल्ली:

दिल्ली कांग्रेस कमिटी के अनुशासनात्मक समिति ने महिला मोर्चा अध्यक्ष बरखा सिंह को 6 सालों के लिए पार्टी से बर्ख़ास्त कर दिया है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को ही बरखा शुक्ला सिंह ने दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

इस्तीफा देने के बाद बरखा ने पार्टी आलाकमान पर निशाना साधा था, इस वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

बरखा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी शिकायत के बावजूद भी उन पर कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए वो पार्टी पद से इस्तीफा दे रही हैं, हालांकि बरखा पार्टी से अलग नहीं हुई थी।

सिंह ने आरोप लगाया कि एमसीडी चुनावों में महिलाओं को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी से भी बात की गई लेकिन उन्होंने भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें- अयोध्या में मुस्लिमों ने जय श्री राम के नारे लगाकर उठायी मंदिर बनाने की मांग

जिसके बाद पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए बरखा को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया।

हाल ही में पार्टी की दिल्ली ईकाई के नेता और शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कांग्रेस ईकाई के कई नेताओं ने अजय माकन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाया है और उनसे नाराज़गी भी जाहिर की है।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार पंचवर्षीय योजनाएं की जगह लाएगी तीन साल का एक्शन प्लान

आईपीएल से जुड़ी सभी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें