logo-image

नीतीश के बचाव में आई आरजेडी, तेजस्वी की रघुवंश प्रसाद को कार्रवाई की चेतावनी

नीतीश कुमार पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रासद सिंह के बयान को लेकर जेडी(यू) की नाराजगी को पार्टी ने दूर करने की कोशिश की है।

Updated on: 16 Mar 2017, 12:25 AM

नई दिल्ली:

नीतीश कुमार पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रासद सिंह के बयान को लेकर जेडी(यू) की नाराजगी को पार्टी ने दूर करने की कोशिश की है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनके बयान से किनारा कर लिया है और कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन की शर्मनाक पराजय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अगर सेनापति का समर्थन मिल जाए तो गर्दा झाड़ देंगे।

आरजेडी की नाराजगी पर मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह का बयान फूहड़ है।

और पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- पाकिस्तान आतंकवाद की फैक्ट्री

उप मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव ने रघुवंश प्रसाद को चेतावनी दी हा कि आगे ऐसी बातें हुईं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे।

आरजेडी के दोनों नेताओं की तरफ से दिये गए इस बयान को पार्टी की तरफ से डैमेज कंट्रोल की कोशिश मानी जा रही है।

और पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत का इजाफा किया

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि महागठबंधन अटूट है और रघुवंश बाबू को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए थी। उनका बयान बहुत ही फूहड़ है।

उन्होंने कहा कि जेडीयू के नेताओं को भी गठबंधन को लेकर बयानबाजी नहीं करनी चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी महागठबंधन में फूट डालने की कोशिश कर रही है। लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।

और पढ़ें: मोदी कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ पॉलिसी को दी मंजूरी, सभी को मिलेगा सस्ता इलाज

और पढ़ें: कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक और गिलानी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने भेजा समन