बिहार में बाढ़ को लेकर सियासत शुरू, राबड़ी ने दी नीतीश को नसीहत
इस बीच, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें बाढ़ सर्वेक्षण के लिए सड़क मार्ग से जाने की नसीहत दी.
New Delhi:
बिहार के 12 से ज्यादा जिलों में आई बाढ़ को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र में सोमवार को दोनों सदनों में विपक्ष ने बाढ़ को लेकर सत्तापक्ष पर निशाना साधा और हंगामा किया. इस बीच, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें बाढ़ सर्वेक्षण के लिए सड़क मार्ग से जाने की नसीहत दी. बिहार विधानसभा की सोमवार की कार्यवाही प्रारंभ होने से पूर्व विधानसभा पोर्टिको में राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने बाढ़ में राहत और बचाव कार्य प्रारंभ नहीं करने को लेकर हंगामा किया.
यह भी पढ़ें- प्रेमिका ने बात करने से किया इनकार तो Live व्हाट्सऐप call पर मारी खुद को गोली
सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद भी विपक्षी दलों ने हंगामा किया और तटबंध बनाने के नाम पर सरकारी राशि के लूट करने का आरोप लगाया. यही हाल विधान परिषद में भी देखने को मिला. इस बीच, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बाढ़ का सर्वेक्षण सड़क मार्ग से करना चाहिए ना कि हवाई यात्रा करनी चाहिए. उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में कभी चूहा शराब पी रहा है तो कभी तटबंध काट देता है.
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ को लेकर पहले से कोई तैयारी नहीं करती. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है और बिहार का कोई अधिकारी, मंत्री बाढ़ पीड़ितों से मिलने जमीन पर नहीं जा रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तो अधिकारियों के बीच लूट-खसोट मची हुई है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां