राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में खिली धूप
इस बीच तापामन में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है. शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
New Delhi:
राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी धूप निकली है तथा उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच तापामन में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है. शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28़ 0 डिग्री, गया का 27़ 4 डिग्री तथा पूर्णिया का तापमान 27़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें- बिहार मॉब लिंचिंग, मवेशी चोरी के आरोप में भीड़ ने 3 को उतारा मौत के घाट
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल आगामी एक-दो दिन बारिश होने की उम्मीद नहीं है.वातावरण में नमी की अधिकता और तापमान की वजह से कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है.
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं.गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 36़ 8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें