जदयू ने जारी की अपने पदाधिकारियों की सूची, यहां जानें डिटेल
इस मीटिंग में अभय कुशवाहा युवा और तनवीर अख्तर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने जबकि 19 प्रदेश महासचिव और 61 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए.
highlights
- जेडीयू ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है.
- जेडीयू की इस मीटिंग में 11 को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
- जबकि 19 प्रदेश महासचिव और 61 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए.
पटना:
जदयू (Janta Dal United) ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है. दीपावली (Deepawali 2019) के दिन जारी 142 पदाधिकारियों की सूची में राज्य के पूर्व एमएलसी रूदल राय, पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, पूर्व सांसद नवल किशोर राय और पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम सहित 11 को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. अन्य उपाध्यक्षों में विश्वनाथ सिंह, डॉ एनएन शाही, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, राजन मिश्र, अंजलि सिन्हा, मौलाला उमर नूरानी, महेंद्र प्रसाद सिंह और नरेंद्र सिंह के नाम हैं.
यह भी पढ़ें: तिहरे हत्याकांड ने क्यों बढ़ा दी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की चिंता, पढ़ें पूरी खबर
प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के दस्तखत से जारी संगठन पदाधिकारियों की सूची में सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद और बिहार से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों को बिहार कार्यकारिणी का पदेन सदस्य मनोनीत किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने नवघोषित संगठन पदाधिकारियों को अभी से चुनाव कार्य में लग जाने का निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें: दिवाली की रात साध्वी के साथ गैंग रेप, खंडहर में फेंक हुए फरार
इस मीटिंग में अभय कुशवाहा युवा और तनवीर अख्तर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने जबकि 19 प्रदेश महासचिव और 61 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा