logo-image

बिहार-झारखंड की खबर : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली साइकिल सवार जान

यहां आपको मिलेगी हर खबर की सही जानकारी सटीक और सबसे पहले....

Updated on: 16 Sep 2019, 09:07 AM

नई दिल्ली:

बिहार-झारखंड की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए न्यूज स्टेट के साथ. यहां आपको मिलेगी हर खबर की सही जानकारी सटीक और सबसे पहले.... 

 

 

calenderIcon 17:54 (IST)
shareIcon

बिहार : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली साइकिल सवार जान


बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत. एनएच-327 ई पर सुरसर नदी पुल के पास का हादसा, जदिया थाना क्षेत्र की घटना.

calenderIcon 17:52 (IST)
shareIcon

बिहार : पेट्रोल पंपकर्मी से बदमाशों ने लूटी 1 लाख से ज्यादा की रकम 


बिहार के सीतामढ़ी में पेट्रोल पंप कर्मी से 1 लाख 55 हजार की हुई लूट. बथनाहा के टंडसपुर गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम.

calenderIcon 17:50 (IST)
shareIcon

बिहार : खेत में काम कर रहे लोगों पर गिरी बिजली, 1 महिला की मौत


अमरपुर थाना क्षेत्र के बल्लीकित्ता गांव के सिमरा वहियार में 4 बजे शाम को हल्की बारिश के साथ वज्रपात  होने से एक की महिला की मौत चार जख्मी. सभी का इलाज अमरपुर अस्पाल में चल रहा है. सभी अपने खेत में धान का केलोनी कर रहे थे. 

calenderIcon 13:27 (IST)
shareIcon

झारखंड : डायन बताकर अधेड़ को कुल्हाड़ी से मारा 


झारखंड के पलामू-पांडू थाना के मुरुमातु में कुल्हाड़ी से वार कर अधेड़ की हत्या. डायन बिसाही के आरोप में सनकी युवक ने की हत्या.

calenderIcon 13:17 (IST)
shareIcon

झारखंड : बस से गिरकर इंजीनियर की मौत


झारखंड में देवघर से बस द्वारा रांची जा रहे इंजीनियर, राजकुमार मुर्मू की चलती बस से गिरकर मौत हो गई. चकाई देवघर मुख्य मार्ग के सिमरिया के पास टर्न लेने के दौरान हुई घटना.


 

calenderIcon 09:17 (IST)
shareIcon

झारखंड : अज्ञात अपराधियों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा ट्रक ड्राइवर


झारखंड के पलामू में लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के शाहद में अमानत नदी पर बन रहे पुल के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने चलायी गोली. बाल-बाल बचा ट्रक ड्राइवर. घटनास्थल से नक्सली संगठन जेजेएमपी के नाम का पर्चा हुआ बरामद.

calenderIcon 09:11 (IST)
shareIcon

झारखंड : डालटनगंज के पास NH 75 पर ट्रक हुआ हादसे का शिकार


झारखंड में पलामू जिला के डालटनगंज रांची रोड NH 75 पर जोरकट के पास ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त. मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस.